विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन से झांसी के लिए स्पेशल जनरल ट्रेन चलेगी, पलवल-मथुरा-आगरा से ग्वालियर-दातिया तक 10 स्टॉपेज

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन और वीर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन के बीच फेस्टिवल स्पेशल अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन 04412/04411 को मंजूरी दे दी है. यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

हजरत निजामुद्दीन से झांसी के लिए स्पेशल जनरल ट्रेन चलेगी, पलवल-मथुरा-आगरा से ग्वालियर-दातिया तक 10 स्टॉपेज
  • हजरत निजामुद्दीन से झांसी के लिए जनरल स्पेशल ट्रेन मंजूर.
  • दिल्ली से यूपी-एमपी के कई स्टेशनों पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन.
  • नवंबर के पहले सप्ताह में दोनों दिशाओं से तीन-तीन फेरे.

दिवाली - छठ त्योहारों के सीजन में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने नई जनरल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. रेलवे प्रशासन ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन और वीर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन के बीच फेस्टिवल स्पेशल अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन 04412/04411 को मंजूरी दे दी है. यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे घर जाने वाले आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. इस ट्रेन से दिवाली पर आखिरी समय में घर बिना रिजर्वेशन टिकट के जा सकेंगे.

04412/04411 हजरत निजामुद्दीन-झांसी ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04412/04411 हजरत निजामुद्दीन-झांसी स्पेशल यात्रियों की सुविधा के लिए नवंबर के पहले सप्ताह में दोनों दिशाओं से तीन-तीन फेरे लगाएगी.

ट्रेन नंबर 04412 निजामुद्दीन से झांसी के लिए यह ट्रेन 5, 6 और 7 नवंबर 2026 को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से शाम 18:50 बजे रवाना होगी. वहीं, रातभर का सफर तय कर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 06:00 बजे झांसी पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04411 झांसी से निजामुद्दीन के लिए वापसी में यह ट्रेन 6, 7 और 8 नवंबर 2026 को झांसी से सुबह 06:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 16:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी.

04412/04411 हजरत निजामुद्दीन-झांसी ट्रेन का स्टॉपेज

04412/04411 हजरत निजामुद्दीन-झांसी स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें पलवल, कोसी कलां, मथुरा, आगरा कैंट, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा और दतिया मुख्य स्टॉपेज शामिल हैं. इन सभी स्टेशनों पर रुकने से न केवल झांसी बल्कि रास्ते में पड़ने वाले अन्य शहरों के यात्रियों को भी सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा.

16 कोच की ट्रेन तय करेगी 402 किमी का सफर

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 अनारक्षित (General) कोच शामिल किए गए हैं. अनारक्षित होने के कारण आम यात्री स्टेशन से तुरंत काउंटर टिकट लेकर इसमें यात्रा कर सकेंगे. यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन और झांसी के बीच कुल 402 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

यह भी पढ़ें | दिल्ली-भागलपुर नई स्पेशल ट्रेन के लिए उत्तर रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, यूपी-बिहार में 20 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hazrat Nizamuddin, Hazrat Nizamuddin To Jhansi Special Memu Train Schedule, Festival Special Train, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com