- एक कंधे पर मां, एक कंधे पर गंगा जल
- तय करना है कई किलोमीटर का सफर
- कांवड़ यात्रा का वायरल वीडियो
Man Carries Mother And Ganga Water In Kanwar Yatra: कलयुग के इस समय में जहां कुछ बच्चे अपने माता-पिता से किनारा कर, उन्हें अपने से दूर कर रहे हैं. वहीं कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो अपने माता-पिता की इच्छा को पूरी करने के लिए श्रवण कुमार बनकर अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाल वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी बूढ़ी मां को कंधे पर लेकर कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2023) करता नजर आ रहा है. वीडियो देख चुके लोग इस बेटे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
Kanwar Yatra 2023: A youth carries his mother on one shoulder and water of the river Ganga on the other shoulder in Haridwar pic.twitter.com/83vuUxVT83
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 4, 2023
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जैसा कि आप सभी को पता ही होगा कि, बीते मंगलवार से पावन सावन महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में सावन के पहले दिन से ही शिव भक्तों में कांवड़ यात्रा निकालने की होड़ मच हुई है. बता दें कि, शिव भक्तों के लिए कांवर यात्रा एक वार्षिक तीर्थयात्रा है, जो इस बार 4 जुलाई से 31 अगस्त तक जारी रहेगी. ऐसे में शिव भक्त महादेव की भक्ति में लीन होकर झूमते-गाते जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक शख्स कांवर यात्रा 2023 के दौरान अपनी मां को कंधे बैठाकर यात्रा पूरी करता नजर आ रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने अपने ट्विटर हैंडल से शेर किया है, जिसमें कांवड़ यात्रा में मातृ भक्ति का एक बेहद मनमोहक अनोखा संगम देखने को मिला रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बेटा पालकी में एक तरफ अपनी मां को बैठाया हुआ है और दूसरी तरफ कलश में गंगाजल भरकर रखा हुआ है. कांवड़ यात्रा का ये दृश्य वाकई दिल जीत लेने वाला है, जिसे देखकर लोग बेटे की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को अब तक 98.5K बार देखा जा चुका है, जबकि 3 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं.
ये भी देखें- श्रद्धा कपूर रविवार की रात अपने स्टाइलिश अंदाज में आईं नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं