विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2011

छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की को जलाया

कानपुर में एक लड़की को अपने साथ हुई छेड़खानी का विरोध करना इतना महंगा पड़ा कि उसे इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी।
कानपुर: कानपुर में एक लड़की को अपने साथ हुई छेड़खानी का विरोध करना इतना महंगा पड़ा कि उसे इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। मामला बिल्लहौर का है। यहां के एक दबंग ने एक लड़की को जिंदा जला दिया गया। युवक पीड़ित लड़की के घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार की कोशिश करने लगा। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसने लड़की पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। घटना के समय लड़की के परिवार वाले घर पर नहीं थे। पड़ोसियों ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की के शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी युवक लड़की से एक तरफा प्यार करता था।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कानपुर, लड़की, जलाया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com