विज्ञापन

कंजक पूजन का नया स्टाइल! बच्चों को परोसा जा रहा ‘फास्ट फूड प्रसाद’, बदलता ट्रेंड देख लोग हैरान

नवरात्रि में कंजक पूजन के दौरान हलवा-पूरी की जगह मैगी, बर्गर और आइसक्रीम परोसने का ट्रेंड वायरल हो गया है. जानिए क्यों इस बदलाव पर छिड़ गई बहस.

कंजक पूजन का नया स्टाइल! बच्चों को परोसा जा रहा ‘फास्ट फूड प्रसाद’, बदलता ट्रेंड देख लोग हैरान
कंजक पूजन में अब हलवा-पूरी नहीं, मैगी-बर्गर! बदलता ट्रेंड देख लोग हैरान

नवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. इस दौरान अष्टमी और नवमी के दिन कंजक पूजन का खास महत्व होता है, जहां छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उन्हें भोजन कराया जाता है. लेकिन, इस बार कंजक पूजन का तरीका थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

हलवा-पूरी की जगह मैगी-बर्गर का भोग

इस बार कई वायरल वीडियो में देखा गया कि पारंपरिक हलवा-पूरी और चने की जगह बच्चों को बर्गर, मैगी, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम और पाव-भाजी जैसे फास्ट फूड आइटम्स परोसे जा रहे हैं. इन वीडियो में बच्चे इन चीजों को बड़े चाव से खाते नजर आ रहे हैं, जिससे यह ट्रेंड तेजी से वायरल हो गया.

देखें Video:

लोगों की मिली-जुली राय

इस नए ट्रेंड को लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों का मानना है कि बच्चों की खुशी सबसे जरूरी है. समय के साथ परंपराएं बदलना स्वाभाविक है. वहीं कुछ लोग नाराज भी दिखे. उनका कहना है कि यह परंपरा का मजाक है. प्रसाद का धार्मिक महत्व कम हो रहा है. भजन के साथ फास्ट फूड दिखाना गलत संदेश देता है. कुछ यूजर्स ने यह भी कहा, कि कई बार बच्चे पारंपरिक प्रसाद खाते नहीं हैं, इसलिए यह बदलाव किया जा रहा है.

परंपरा बनाम मॉडर्न सोच

कंजक पूजन सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि एक धार्मिक आस्था से जुड़ी परंपरा है. पारंपरिक प्रसाद (हलवा-पूरी, चना) का अपना महत्व है. वहीं नई पीढ़ी बच्चों की पसंद और खुशी को प्राथमिकता दे रही है. यही वजह है कि यह मुद्दा अब परंपरा बनाम मॉडर्न सोच की बहस बन गया है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 15,000 रु महीने सिर्फ कुत्ते पर खर्च, इस कपल का डॉग बना VIP! जानिए क्या है DINKWAD ट्रेंड

स्ट्रीट फूड या गोल्ड माइन? इस गोलगप्पे वाले की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश, वायरल Video पर छिड़ी बहस

बाइक चलाने के लिए कुत्ते को बनाया इंजन! चीन का Video देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanjak Pujan, Navratri, Navratri 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com