विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2015

झारखंड की मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को दी 'श्रद्धांजलि'

Also Read in
झारखंड की मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को दी 'श्रद्धांजलि'
नई दिल्ली: झारखंड की बीजेपी सरकार की मंत्री नीरा यादव ने एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की माला चढ़ी तस्वीर पर तिलक कर उन्हें 'श्रद्धांजलि' दे डाली। ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर को लेकर विवाद हो गया है। जीवित और स्वस्थ पूर्व राष्ट्रपति कलाम पर इस प्रकार से राज्य की एचआरडी मंत्री नीरा यादव के हाथों माला चढ़ी तस्वीर पर तिलक लगाना निंदनीय कहा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एक स्कूल के कार्यक्रम में राज्य की मंत्री बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थीं। वहीं इस कार्यक्रम में यह वाइरल हुई तस्वीर को खींचा गया था। वहां के अखबारों में यह तस्वीर छपी थी।

एनडीटीवी इस प्रकार की तस्वीर की वैधता का पुष्टि नहीं करता है।

इस तस्वीर के वाइरल होने के बाद तमाम लोग मंत्री जी पर जोक कस रहे हैं। खबरों के अनुसार बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल और स्कूल के शिक्षक उमेश प्रसाद व तमाम अन्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

विवाद के बाद नीरा यादव ने कहा कि उन्होंने चित्र पर केवल तिलक लगाया था। चित्र पर माल्यार्पण पहले किया गया था। साथ ही उनकी सफाई है कि उन्होंने कोई श्रद्धांजलि नहीं दी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
झारखंड सरकार, नीरा यादव, एचआरडी मंत्री, एपीजे अब्दुल कलाम, कलाम को श्रद्धांजलि, Jharkhand, Neera Yadav, Tribute To Kalam, APJ Abdul Kalam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com