विज्ञापन

JEE Main टॉपर जश्न का वीडियो वायरल, देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, लोग बोले- फीलिंग मर चुकी है

फूलों की माला, मां बाप का जश्न और कैमरे के सामने हल्का सा झिझकता डांस...एक वीडियो ने पूरे मुल्क में नई बहस छेड़ दी है. ये सिर्फ खुशी का लम्हा है या सालों के दबाव से मिली राहत?

JEE Main टॉपर जश्न का वीडियो वायरल, देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, लोग बोले- फीलिंग मर चुकी है
JEE Main 2026 रिजल्ट के बाद डांस, सोशल मीडिया पर टॉपर वीडियो ने सोचने पर किया मजबूर

JEE Main 2026 Topper Celebration Video: JEE Main 2026 Session 1 के रिजल्ट आते ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया. इसमें 100 पर्सेंटाइल लाने वाले टॉपर अपने माता-पिता और शिक्षकों के साथ डांस करते नजर आए. इस खुशी भरे जश्न को देखकर जहां कई लोगों ने बधाई दी, वहीं कुछ ने छात्रों की मानसिक हालत पर सवाल उठाए.

300 में 300 और जश्न का माहौल (topper dance viral video)

रिपोर्ट्स के अनुसार छात्र ने JEE Main 2026 में पूरे 300 में से 300 अंक हासिल किए. वीडियो में उनके गले में फूलों की माला है और आसपास शिक्षक व साथी छात्र तालियां बजा रहे हैं. रिजल्ट के बाद परिवार की खुशी देखते ही बनती है. यह पल किसी भी छात्र के लिए ख्वाब जैसा होता है. सालों की मेहनत, कोचिंग, टेस्ट सीरीज और लगातार पढ़ाई के बाद यह कामयाबी मिलती है.

खुशी के साथ उठे सवाल (Celebration With Questions)

वीडियो पर कई यूजर्स ने भावुक कमेंट किए. किसी ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे कोई पंछी पिंजरे से आजाद हुआ हो. वहीं कुछ ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव छात्रों को अंदर से तोड़ देता है. Kota जैसे शहरों में तैयारी कर रहे हजारों छात्र रोज तनाव और मुकाबले के माहौल से गुजरते हैं. कुछ लोगों ने मजाक भी उड़ाया और डांस को अजीब बताया, लेकिन कई यूजर्स ने यह भी कहा कि जिसने इतनी बड़ी परीक्षा पास की है, उसके जश्न को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें:-करोड़ों की सैलरी और शादी से पहले शर्त...OpenAI महिला कर्मचारी ने कहा- इस शर्त के बिना नहीं करूंगी शादी

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com