विज्ञापन

JEE Main में नहीं आई अच्छी रैंक तो क्या नहीं मिलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन? जान लीजिए जवाब

JEE मेन में अच्छी रैंक न आने का मतलब ये नहीं है कि इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलेगा. इस एग्जाम के जरिए NITs, IIITs और कुछ अन्य सरकारी संस्थानों में एडमिशन मिलता है, लेकिन इसके अलावा भी कई ऑप्शन मौजूद हैं.

JEE Main में नहीं आई अच्छी रैंक तो क्या नहीं मिलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन? जान लीजिए जवाब
JEE Main Lower Rank

हर साल लाखों छात्र इंजीनियर बनने का सपना लेकर जेईई मेन (JEE Main) एग्जाम देते हैं. 16 फरवरी को इस एग्जाम का रिजल्ट भी आया है, जिसमें बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स अच्छी रैंक लेकर आए हैं, लेकिन मन-मुताबिक रैंक न आने से कुछ छात्रों को निराश भी होना पड़ा है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जेईई मेन में अच्छी रैंक नहीं आने से इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलेगा. क्या इसके बाद इंजीनियर बनने के भी रास्ते बंद हो जाते हैं. आइए जानते हैं जवाब..

JEE Main से क्या तय होता है

सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि जेईई मेन से क्या तय होता है. इस एग्जाम से NITs (National Institutes of Technology) और IIITs (Indian Institutes of Information Technology) के अलावा कुछ सरकारी और केंद्रीय फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिलता है. इसके अलावा, इस एग्जाम के स्कोर के आधार पर JEE एडवांस्ड (Joint Entrance Examination Advanced) के लिए भी क्वालिफाई करते हैं, जिससे IITs (Indian Institutes of Technology) में एडमिशन मिलता है. 

JEE मेन में अच्छी रैंक नहीं आई, तो क्या है ऑप्शन

अगर आपकी JEE रैंक उम्मीद से कम आई है, तो इंजीनियर बनने का सपना खत्म नहीं हो जाता है. भारत में कई ऐसे सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जिनकी पढ़ाई, लैब, कैंपस और प्लेसमेंट रिकॉर्ड IIT-NIT से कम नहीं मानी जाती है. इनकी फीस भी किफायती और डिग्री की वैल्यू इंडस्ट्री में काफी स्ट्रॉन्ग है.

JEE मेन में रैंक कम आई है, तो कहां मिलेगा एडमिशन

1. स्टेट इंजीनियरिंग कॉलेज

हर राज्य की अपनी काउंसलिंग और कॉलेज लिस्ट होती है. कई सरकारी और अच्छे प्राइवेट कॉलेज JEE मेन या 12वीं के अंकों के आधार पर एडमिशन देते हैं. इनमें एडमिशन लेकर आप अपने करियर को उड़ान दे सकते हैं.

2. प्राइवेट यूनिवर्सिटीज

देश में कई प्रतिष्ठित प्राइवेट यूनिवर्सिटी अपनी एंट्रेंस टेस्ट या डायरेक्ट एडमिशन प्रक्रिया चलाती हैं. यहां अच्छी इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लेसमेंट के मौके मिल सकते हैं.

3. मैनेजमेंट कोटा

कुछ कॉलेज मैनेजमेंट कोटा के तहत भी सीट देते हैं. हालांकि, फीस ज्यादा हो सकती है, लेकिन यह भी एक ऑप्शन है. 

4. ड्रॉप लेकर दोबारा तैयारी

अगर आपको लगता है कि आपकी तैयारी बेहतर हो सकती है, तो एक साल ड्रॉप लेकर फिर से तैयारी करना भी रास्ता हो सकता है, लेकिन ये फैसला सोच-समझकर और किसी करियर या एजुकेशन एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही लेना चाहिए.

JEE मेन में अच्छी रैंक न मिलने के बाद टॉप कॉलेज

1. College of Engineering, Pune (COEP)

पुणे का ये कॉलेज देश के पुराने और भरोसेमंद इंजीनियरिंग कॉलेजों में गिना जाता है. यहां MHT-CET और कुछ सीटें JEE Main से भरी जाती हैं. यहां का प्लेसमेंट काफी शानदार है. यहां से पढ़ाई के बाद मजबूत एलुमनाई नेटवर्क और इंडस्ट्री कनेक्शन मिलता है. कई लोग इसे NIT लेवल का कॉलेज मानते हैं.

2. Delhi Technological University (DTU)

दिल्ली की ये सरकारी यूनिवर्सिटी पहले DCE के नाम से जानी जाती थी. यहां JAC दिल्ली काउंसलिंग के जरिए एडमिशन मिलता है. सरकारी होने के कारण फीस भी कम है. प्लेसमेंट में टॉप NIT के बराबर रिकॉर्ड है. दिल्ली में पढ़ाई और बड़ी कंपनियों का एक्सपोजर दोनों का फायदा मिलता है.

ये कॉलेज भी हैं शानदार

1. नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT), दिल्ली 

2. पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC), चंडीगढ़

3. हारकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी(HBTU), कानपुर

4. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET), लखनऊ

5. वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (VJTI), मुंबई

6. GFTIs (Government Funded Technical Institutions) (BIT Mesra), (SPA, Delhi)

CTET Answer Key 2026 जल्द होगी जारी, 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार होगा खत्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com