JEE Main Result 2026: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 के जनवरी सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट के बाद अब लाखों छात्रों के मन में बस एक ही सवाल है 99 पर्सेंटाइल या उससे ज्यादा स्कोर किया है तो कौन सा कॉलेज मिलेगा? आपके इस सवाल का जवाब हम यहां पर विस्तार से बताने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- छोटे गांव के दशरथ ने किया बड़ा कमाल, JEE Mains में 99.62 पर्सेंटाइल से जिले में टॉप
99 पर्सेंटाइल को किस कॉलेज में मिलेगा एडमिशन?
99 पर्सेंटाइल वालों को देश के इन 4 दिग्गज NIT में कंप्यूटर साइंस (CS) या इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी टॉप ब्रांच मिल सकती है-
NIT तिरुचिरापल्ली (Trichy)
NIT सुरथकल (कर्नाटक)
NIT वारंगल
MNNIT इलाहाबाद
96 से 98 पर्सेंटाइल
अगर आपका स्कोर 98 से 99 के बीच है, तो आप NIT भोपाल, दिल्ली या दुर्गापुर जैसे संस्थानों में अपनी जगह बना सकते हैं. यहां तक कि IIIT इलाहाबाद में भी आपको अच्छी ब्रांच मिल सकती है. जिन छात्रों का स्कोर 96 से 98 पर्सेंटाइल के बीच है, उनके पास टॉप-20 NIT के साथ-साथ नॉर्थ-ईस्ट के अच्छे संस्थानों के ऑप्शन खुले हैं. इसमें NIT पटना, रायपुर और अगरतला जैसे कॉलेज शामिल हैं. साथ ही, चंडीगढ़ का मशहूर पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) भी एक बेस्ट ऑप्शन है.
क्या 94 पर्सेंटाइल पर भी मिलेगा सरकारी कॉलेज?
अगर आपका स्कोर 94 से 96 पर्सेंटाइल के बीच है, तब भी उम्मीद बाकी है. आपको टॉप-25 से 31 वाली रैंकिंग के NIT या सरकारी फंडेड संस्थानों (GFTI) में एडमिशन मिल सकता है. बस यहां आपको काउंसलिंग के समय अपनी पसंद (Choices) बहुत सोच-समझकर भरनी होगी.
पिछले साल की क्लोजिंग रैंक पर एक नजर
एडमिशन की गणित समझने के लिए पिछले साल की जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक देखना बहुत जरूरी है:
कॉलेज का नाम और क्लोजिंग रैंक (लगभग)
NIT तिरुचिरापल्ली - 1449
NIT सुरथकल -1827
NIT वारंगल - 2409
NIT राउरकेला - 3431
MNNIT इलाहाबाद - 4594
NIT दिल्ली - 7651
NIT दुर्गापुर - 9836
इसके बाद पटना, रायपुर, गोवा और उत्तराखंड जैसे NIT आते हैं, जहां रैंक थोड़ी ज्यादा होने पर भी दाखिला मिल जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं