विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2022

ट्रेन में अंडरवियर पहनकर घूमने वाले JDU विधायक ने 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' पर लगाए ठुमके

पटना. जनता दल यूनाइटेड के चर्चित विधायक गोपाल मंडल अक्सर अपने बयानों और हरकतों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. गुरुवार को ही उन्होंने जहरीली शराब को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया था.

पटना. जनता दल यूनाइटेड के चर्चित विधायक गोपाल मंडल अक्सर अपने बयानों और हरकतों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. गुरुवार को ही उन्होंने जहरीली शराब को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया था. वहीं कुछ महीने पहले ही गोपाल मंडल तेजस एक्स्प्रेस में अंडरवियर पहनकर घूमने को लेकर काफी चर्चा में थे. लेकिन, इस बार गोपाल मंडल के अपने देसी ठुमकों को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल गोपाल मंडल के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड गाने पर जमकर अपनी कमर हिला रहे हैं. गोपाल मंडल का यह वीडियो किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है.

गोपाल मंडल बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं. इनका ये लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नेताजी कुर्ता-पायजामा और बंडी पहन कर ख़ूब डांस कर रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही बॉलीवुड फिल्म ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया गीत दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड बजना शुरू होता है वैसे ही गोपाल मंडल थिरकने लगते हैं. वह इस गाने पर झूमकर डांस करते हैं. 

वैसे नेताजी हमेशा चर्चा में ही रहते हैं. इससे पहले नेताजी ट्रेन अंडरवियर पहने नज़र आए थे. इनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gopal Mandal Video, Gopal Mandal JDU, Gopal Mandal Dance, Trending Video, Trending Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com