Japan Real Estate Market Trend: जापान में इन दिनों लोग 'हॉन्टेड' घरों को खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं, इसके पीछे की वजह है आसमान छूती महंगाई. टोक्यो जैसे महंगे शहरों में रहने का सपना देखना...अब आम जापानी नागरिकों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. यहां महंगाई का आलम ये है कि घर के रेंट से लेकर प्रॉपर्टी खरीदने तक के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में यहां के रियल एस्टेट मार्केट में इन दिनों एक अजीबोगरीब ट्रेंड देखने को मिल रहा है. लोग जिन घरों को 'अशुभ' और 'हॉन्टेड' मानते थे, आज वहीं घर लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: समुद्र किनारे अचानक दहाड़े मारते हुए गुजरी ऐसी चीज, मच गई अफरा-तफरी, हवा में उड़े टेंट और कुर्सियां
महंगाई के कारण जिको बुकेन बनी पहली पसंद (Japan housing affordability)
ऐसे घरों को जापान में जिको बुकेन (Jiko Bukken) कहा जाता है, यानि की वो प्रॉपर्टीज जहां कभी मर्डर, सुसाइड या फिर किसी की मौत हुई हो. ऐसी जगहों को जापान में धार्मिक रूप से रहने योग्य नहीं माना जाता है, लेकिन प्रॉपर्टी के बढ़ते दामों के चक्कर में अब ऐसे घरों की डिमांड तेजी बढ़ रही है. महंगाई ने ऐसे हालात बदले कि, जिन घरों के बाहर लोग फटकते नहीं थे, आज लेने के लिए लाइन में लगे हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जापान के लोग अब अंधविश्वास को दरकिनार कर अपनी जेब और सुविधा को देख रहे हैं. इन घरों को लेने के पीछे की सबसे बड़ी वजह है इसकी कीमत और भारी डिस्काउंट. जिको बुकेन जैसी प्रॉपर्टी मार्केट कीमतों से 20 से 50 प्रतिशत तक सस्ते दाम पर मिल जाती हैं, जिन्हें लोग बजट फ्रेंडली और 'सोने के अंडे देने वाली मुर्गी' की तरह देख रहे हैं

Photo Credit: pexels
जापान का स्मार्ट फाइनेंशियल फैसला (haunted homes Japan)
इस बदलते ट्रेंड को लाने के लिए कॉमेडियन तानीशी मात्सुबारा जाने जाते हैं. माना जाता है कि तानीशी मात्सुबारा जैसे लोगों की वजह से जिको बुकेन जैसे घरों का डर लोगों के मन से मिटा है. ये ऐसी ही प्रॉपर्टीज में रहकर लोगों का नजरिया बदल रहे हैं. जिन घरों को 'हॉन्टेड' माना जाता था, ऐसे घरों में सालों तक रहकर तानीशी मात्सुबारा ने साबित किया है कि डर जैसी कोई चीज नहीं है. अब यही सोच एक स्मार्ट निवेश में बदल गई है.
ये भी पढ़ें:-ड्रोन से रेकी कर गैंगस्टर ने उतारा मौत के घाट, मर्डर का वीडियो बनाकर किया पोस्ट, लिखा- 'ये होता है माफिया'
बदलती डेमोग्राफी का असर (Impact of Changing Demography)
बुजुर्गों की बढ़ती संख्या और उनके अकेलेपन के कारण भी जापान में ऐसी घटनाओं में इजाफा हुआ है, क्योंकि कई बार ऐसे स्थिति में घर के अंदर हुई मौत का पता कई दिनों बाद चलता है. नेशनल पॉलिसी एजेंसी का कहना है कि इन सामाजिक बदलावों के चलते ऐसी प्रॉपर्टीज की सप्लाई बढ़ी है. अब इस अजीबोगरीब ट्रेंड के चलते रियल एस्टेट कंपनियां भी इसे एक बिजनेस के तौर पर देख रही हैं. अब ऐसी कई कंपनियां जिको बुकेन जैसे घरों का रिनोवेशन करती हैं, इसके साथ ही बौद्ध भिक्षुओं से शुद्धिकरण अनुष्ठान करवाती हैं, ताकि खरीदने वाले के मन को ये तसल्ली रहे कि ये घर रहने योग्य है. वहीं कुछ एजेंट तो ऐसे हैं, जो थर्मल सेंसर का भी इस्तेमाल कर के लोगों को ये यकीन दिलाते हैं कि, घर पूरी तरह से सुरक्षित है और रहने लायक है.
ये भी पढ़ें:-3 देशों की इस अजीबोगरीब चोरी के बारे में झन्ना जाएगा दिमाग, सिर्फ इस वजह से चुराते थे महिलाओं के अंडरवियर!
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं