विज्ञापन

समंदर की तलहटी में मिला सोने का सबसे बड़ा खजाना, चट्टानों के बीच गोल्ड का भंडार, मालामाल होगा ये देश

पत्थर में छिपा सोना देख वैज्ञानिक भी हैरान हैं. सोने के भंडार का पता लगाने वाले वैज्ञानिकों ने रोबोटिक पनडुब्बियों की मदद से समुद्र के नीचे से पत्थर के सैंपल इकट्ठा कर लैब में इनमें छेद कर इनका परीक्षण किया गया.  

समंदर की तलहटी में मिला सोने का सबसे बड़ा खजाना, चट्टानों के बीच गोल्ड का भंडार, मालामाल होगा ये देश
जापान ने समुद्र में ढूंढ निकाला छिपा हुई सोने का भंडार (NDTV ग्राफिक्स)
  • जापान के समुद्र में 700 मीटर नीचे सोने का बड़ा भंडार मिला है, जिसे देखकर वैज्ञानिक हैरान हैं
  • यह सोना ज्वालामुखी क्षेत्र के हाइड्रोथर्मल वेंट्स के आसपास पत्थरों के अंदर परमाणु स्तर पर मौजूद है
  • वैज्ञानिकों ने रोबोटिक पनडुब्बियों की मदद से समुद्र तल से पत्थर के नमूने लेकर जांच की है

भारत में सोने की कीमत इन दिनों 1 लाख 40 हजार से ज्यादा है. ऐसे में अगर कहीं सोने का अपार खजाना मिल जाए तो सोचिए वो देश तो मालामाल हो जाएगा. जापान में सोने का बड़ा भंडार मिला है वो भी समंदर में 700 मीटर नीचे. दुनिया के इस सबसे बड़े सोने के खजाने को खोज निकाला है जापान ने. सोने का ऐसा असाधारण भंडार पहले शायद ही कहीं मिला हो.

जापान के वैज्ञानिकों ने आंखों से दिखाई नहीं देने वाला खजाने का भंडार ढूंढ निकाला है. ये सोना मिला है जापान की राजधानी टोक्यो से 360 किमी. दूर समुद्र में. फूल गोल्ड के भीतर असली सोने का खजाना छिपा हुआ है. ये सोना कोई आम गोल्ड नहीं है बल्कि पत्थरों के अंदर परमाणु स्तर पर है.

पानी में मिला असली सोने का खजाना

समुद्र की सतह पर ज्वालामुखी वाले क्षेत्र में सोने का ये भंडार पाया गया है. हाइड्रोथर्मल क्षेत्र में सोने की ये खोज की गई है. यहां पर खनिजों से भरपूर तरल पदार्थ समुद्र की सतह पर ऊंची चिमनी जैसी संरचनाएं और सल्फाइड की घनी परतें बनाते हैं.समुद्र के नीचे मौजूद हाइड्रोथर्मल वेंट्स के आसपास सोना मिलने की बात वैज्ञानिकों को काफी समय से पता है, लेकिन अब पता चला है कि यहां पर सोना पिछले सभी रिकॉर्ड से बहुत ज्यादा है, ये कीमती गोल्ड क्लियर दिखने वाले टुकड़ों के रूप में नहीं, बल्कि आम दिखने वाले खनिजों के अंदर छिपा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पत्थर में छिपा सोना, वैज्ञानिक हैरान

पत्थर में छिपा सोना देख वैज्ञानिक भी हैरान हैं. सोने के भंडार का पता लगाने वाले वैज्ञानिकों ने रोबोटिक पनडुब्बियों की मदद से समुद्र के नीचे से पत्थर के सैंपल इकट्ठा कर लैब में इनमें छेद कर इनका परीक्षण किया गया.  इसके लिए सेकेंडरी-आयन मास स्पेक्ट्रोमेट्री तकनीक का इस्तेमाल हुआ. लैब जांच में पता चला कि इन पत्थरों में सोने की मात्रा बहुत ज्यादा है.

 खदान से अलग है समुद्र में मिला सोना

आम तौर पर सोने की खदानों में गोल्ड दानों या टुकड़ों में होता है. समुद्र में मिला यह सोना एकदम अलग है, यह सीफ्लोर पाइराइट के क्रिस्टल लैटिस के अंदर एक सॉलिड सॉल्यूशन के रूप में है. वैज्ञानिकों को इस बात से हैरानी हो रही है कि गोल्ड पत्थर के भीतर कैसे मौजूद है. यह खनिज में फंसे छोटे टुकड़ों के रूप में नहीं बल्कि यपाइराइट के क्रिस्टल स्ट्रक्चर में परमाणु दर परमाणु बना हुआ था.

ये भी पढ़ें-भारत में मिला सोने का बड़ा खजाना, 4 जगहों से निकलेगा गोल्ड, कीमत हजारों करोड़ में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold News, Gold News Today, Gold Reserve, Gold Reserve In World, Japan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com