अमेरिका के टैम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Tampa International Airport) का एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. पोस्ट में दावा किया गया कि एयरपोर्ट अब यात्रियों के पायजामा पहनकर आने पर बैन लगाने जा रहा है. एयरपोर्ट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, हमने काफी देख लिया, अब बहुत हो गया. अब समय आ गया है कि टैम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पायजामा बैन किया जाए. साथ ही उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में यह भी कहा, कि वे एयरपोर्ट को दुनिया का पहला क्रॉक्स-मुक्त (Crocs-free) और पायजामा मुक्त (pyjama-free) एयरपोर्ट बनाना चाहते हैं.
लोगों ने पूछे- क्या सच में लगेगा बैन?
पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने मज़ाक में कहा, कि अगर एयरलाइंस पहले जैसी सुविधाएं और सम्मान देंगी, तो वे भी अच्छे कपड़े पहनकर सफर करेंगे. एक यूजर ने लिखा, जब हमें एयरपोर्ट और फ्लाइट में मवेशियों जैसा ट्रीट करना बंद करेंगे, तब मैं भी अच्छे कपड़े पहनूंगा. वहीं एक यूजर ने पूछा, क्या स्वेट पैंट भी पायजामा में गिने जाएंगे? तीसरे यूजर ने तो मज़ाक में लिख दिया कि वह न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (John F. Kennedy International Airport) से टैम्पा तक पायजामा और क्रॉक्स पहनकर उड़ान भरेगा.
— Tampa International Airport ✈️ (@FlyTPA) February 26, 2026
आखिर क्या है सच्चाई?
हालांकि, यह पूरा मामला मज़ाकिया था. एयरपोर्ट प्रशासन ने बाद में साफ किया कि ऐसा कोई बैन नहीं लगाया गया है. टाम्पा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने अमेरिकी अखबार यूएसए टुडे (USA Today) को बताया कि उनका यह पोस्ट केवल हल्के-फुल्के और व्यंग्यात्मक अंदाज़ में किया गया था. एयरपोर्ट ने कहा, हम नियमित रूप से अपने फॉलोअर्स के साथ जुड़ाव बनाए रखने के लिए हल्के-फुल्के और मज़ाकिया पोस्ट शेयर करते हैं. आज का ‘पायजामा बैन' वाला पोस्ट भी उसी तरह का मज़ाक था. यात्री आरामदायक कपड़ों में सफर करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं.
यात्रियों के लिए संदेश
एयरपोर्ट ने साफ कर दिया है कि यात्रियों को अपनी पसंद के कपड़े पहनकर यात्रा करने की पूरी आज़ादी है, चाहे वह पायजामा हो या कोई और आरामदायक ड्रेस. इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर हर वायरल पोस्ट को गंभीरता से लेने से पहले उसकी सच्चाई जान लेना कितना जरूरी है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: 38 लाख रु सालाना बेंगलुरु में या दुबई में 5 लाख रु महीना? टेक प्रोफेशनल ने पूछा- कौन सा ऑफर ज्यादा बेहतर है
ट्रैक पर रोज़ घंटों पैदल चलना, 9 घंटे खड़े रहना, महिला ट्रेन मैनेजर ने दिखाई रेलवे नौकरी की सच्चाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं