विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2021

गजराज को आया गुस्सा तो पानी में ही मगरमच्छ को चित्त कर दिया, कमज़ोर दिलवाले इस Video को न देखें

सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेज़ी से वायरल भी हो रहा है. सभी लोग इस वीडियो को देखकर दंग हो रहे हैं. किसी को विश्वास भी नहीं हो रहा है कि एक हाथी पानी में मगरमच्छ को हरा सकता है.

गजराज को आया गुस्सा तो पानी में ही मगरमच्छ को चित्त कर दिया, कमज़ोर दिलवाले इस Video को न देखें
वीडियो में देखा जा रहा है कि एक हाथी बहुत गुस्से में है.
वीडियो में देखा जा रहा है कि एक हाथी बहुत गुस्से में है.

एक कहावत है कि पानी में रहकर मगर यानि मगरमच्छ से बैर नहीं किया जाता है, मगर गजराज ने पानी में घुसकर मगरमच्छ को चित्त कर दिया. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेज़ी से वायरल भी हो रहा है. सभी लोग इस वीडियो को देखकर दंग हो रहे हैं. किसी को विश्वास भी नहीं हो रहा है कि एक हाथी पानी में मगरमच्छ को हरा सकता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. आप सभी से निवेदन है कि ये वीडियो आपको परेशान कर सकता है. ऐसे में कमज़ोर दिल वाले बिल्कुल ना देखें.

देखें ये वीडियो

वीडियो में देखा जा रहा है कि एक हाथी बहुत गुस्से में है. उसका गुस्सा इतना खतरनाक है कि मगरमच्छ को पानी में ही चित्त कर दे रहा है. जंगल का नियम है कि जो ताकतवर है वही जंगल में रह सकता है. मगरमच्छ भले ही पानी में ताकतवर है, मगर गजराज के सामने वो कमज़ोर ही दिख रहा है.

इस वीडियो को अरुणाचल प्रदेश के आईपीएस अधिकारी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. जो बेहद ही ख़तरनाक है. इस वीडियो के साथ आईपीएस एचजीएस धालिवाल ने एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में लिखा है- जो शक्तिशाली है वही ज़िंदा रह सकता है, ये जंगल का नियम है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant Fight, Crocodile And Elephant, Social Media Viral Video, Intersting Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com