IPL 2020 Qualifier 2 DC Vs SRH: आईपीएल (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Delhi Capitals Vs Sunrisers Hyderabad) के बीच दूसरा क्वालिफायर (IPL 2020 Qualifier 2) खेला गया. शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की एक और बड़ी पारी और मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) के आलराउंड खेल से दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 17 रन से हराकर पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL Final) के फाइनल में जगह बनायी. मैच में कगीसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने भी शानदार परफॉर्म किया. उन्होंने 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिसके चलते हैदराबाद (Hyderabad) 190 रन तक नहीं पहुंच सका. 29 विकेट लेकर रबाडा आईपीएल 2020 (IPL 2020 Most Wickets) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर उनके विकेट्स का वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है.
कगीसो रबाडा ने डेविड वॉर्नर, अब्दुल समद, राशिद खान और श्रीवत्स गोस्वामी को चलता किया. उन्होंने दिल्ली को उस वक्त विकेट दिलाया, जिस वक्त टीम को बहुत जरूरत थी. इनके विकेट लेते ही सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में रबाडा टॉप पर पहुंच गए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनको उस वक्त गेंद थमाई, जब टीम को विकेट की सख्त जरूरत थी. रबाडा ने उस वक्त कप्तान वो विकेट लाकर दिया.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
देखें Video:
#IPL2020 #Qualifier2 #SRHvsDC #DCvSRH : Rockstar Rabada derails SRH with 4-29 pic.twitter.com/79oVMX2et7
— IPL 2020 HIGHLIGHT (@ipl2020highlite) November 8, 2020
इसी के साथ उनके नाम एक और रिकॉर्ड शामिल हो गया है. आईपीएल के सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज ड्वेन ब्रावो हैं, उन्होंने 2013 आईपीएल में 32 विकेट लिए थे. उनके अलावा किसी भी आईपीएल में गेंदबाज इतने विकेट नहीं ले सका है. उसके बाद नंबर आता है कगीसो रबाडा का, उन्होंने 2020 आईपीएल में 29 विकेट लिए हैं. अगर वो फाइनल में चार विकेट ले लेते हैं, तो वो ड्वेन ब्रावो से आगे निकल जाएंगे और आईपीएल के किसी सीजन में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया. इसके जवाब में सनराइजर्स आठ विकेट पर 172 रन ही बना सका. दिल्ली मंगलवार को फाइनल में चार बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स से भिड़ेगा जिससे वह पहले क्वालीफायर में हार गया था.
बायें हाथ के बल्लेबाज धवन ने 50 गेंदों पर 78 रन बनाये जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं. उन्होंने मार्कस स्टोइनिस (27 गेंदों पर 38, पांच चौके, एक छक्का) के साथ पहले विकेट के लिये 86 रन जोड़कर दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलायी. शिमरोन हेटमायर ने अंतिम ओवरों में 22 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाये.
सनराइजर्स का क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी प्रभावहीन रही. स्टोइनिस और धवन दोनों को जीवनदान मिले. बल्लेबाजी में उसका शीर्ष क्रम असफल रहा. पिछले मैच में जीत के नायक केन विलियमसन (45 गेंदों पर 67, पांच चौके, चार छक्के) और अब्दुल समद (16 गेंदों पर 33, दो चौके, दो छक्के) के बीच पांचवें विकेट के लिये 57 रन की साझेदारी उसकी पारी का आकर्षण रही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं