IPL 2019 SRH vs KXIP: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब (KXIP) को 45 रन से हरा दिया. डेविड वॉर्नर (David Warner) के अर्धशतक के बाद लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) के फिरकी के जादू से सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) 12 मैचों में छह जीत से 12 अंक हो गए हैं और टीम चौथे स्थान पर बरकरार है. पंजाब के 12 मैचों में पांच जीत से 10 ही अंक हैं. मैच से पहले सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा हुआ जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है. मैच से पहले अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने ट्विटर पर पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें ड्रीम 11 (Dream 11) में पिक करें. जिसके बाद लोगों ने उनको खूब ट्रोल किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
I can bat, bowl and captain the side! Make sure you pick me in your #Dream11 tomorrow: https://t.co/kRbO8GGCVI #YeGameHaiMahaan #Dream11 pic.twitter.com/xk9Zqx3ixY
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) April 28, 2019
अश्विन (R. Ashwin) फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मैं बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कप्तानी कर सकता हूं. मुझे कल के मुकाबले में अपने ड्रीम 11 टीम में पिक करें.' जिसके बाद लोगों ने खूब ट्रोल किया. एक यूजर ने लिखा- 'आप मैनकेड में अच्छा कर लेते हैं.' एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा- 'आप बल्लेबाजी, गेंदबाजी, कप्तानी और मैनकेड कर सकते हैं. यानी 4D.' एक यूजर ने लिखा- '50 रुपये का रिचार्ज करा दो. मैं खरीद लूंगा.'
Recharge 50 rs than I pick u
— Ram (@Ramarajan08) April 28, 2019
Mankad as well.
— Yash Iyer (@MesutOziI28) April 28, 2019
u can bat , bowl , captain , mankad thats 4D
— Sam (@samviratian18) April 28, 2019
Captainship ke point nai hai D11 me
— J A Y (@i_am_jaypaul) April 28, 2019
बता दें, रविचंद्रन अश्विन ने मैच में अच्छा परफॉर्म किया. कप्तान आर अश्विन पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 30 रन देकर दो विकेट चटकाए. मोहम्मद शमी ने 36 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि एम अश्विन और अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला. ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान काफी महंगे साबित हुए जिन्होंने चार ओवर में 66 रन लुटाए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.
IPL 2019: 17 साल के इस खिलाड़ी ने जड़ा धोनी जैसा शॉट, बोले- 'माही नहीं बल्की...' देखें VIDEO
वार्नर की 56 गेंद में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 81 रन की पारी से सनराइजर्स ने छह विकेट पर 212 रन बनाए. वॉर्नर ने साथी सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (28) के साथ पहले विकेट के लिए 78 और मनीष पांडे (36) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी करके सनराइजर्स के बड़े स्कोर का मंच तैयार किया.
IPL 2019: फूट-फूटकर रोने लगीं चीयरलीडर्स, जब सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारा KKR, देखें VIDEO
जवाब में सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 56 गेंद में पांच छक्कों और चार चौकों की मदद से 79 रन की पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला. उनके अलावा कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरे किंग्स इलेवन पंजाब ने तीसरे ओवर में 11 रन के स्कोर पर ही आक्रामक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (04) का विकेट गंवा दिया. जिसके बाद एक तरफ केएल राहुल खड़े रहे और बाकी बल्लेबाज आउट होते गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं