विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

IPL 2018: मैच देखने आई तो खुश दिखीं अनुष्का, धोनी के छक्कों को देख उतरा चेहरा, देखें

IPL 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें धोनी के छक्कों को देख अनुष्का का चेहरा उतर गया.

IPL 2018: मैच देखने आई तो खुश दिखीं अनुष्का, धोनी के छक्कों को देख उतरा चेहरा, देखें
धोनी के छक्कों को देख उतरा अनुष्का का चेहरा.
  • धोनी के छक्कों को देख उतरा अनुष्का का चेहरा.
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें.
  • धोनी ने 70 रन की पारी खेलकर सीएसके को जिता दिया.
IPL 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें धोनी ने 70 रन की पारी खेलकर हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने न सिर्फ मैच जिताया बल्कि बता दिया उनमें कितना दम है. मैच में सबसे रोमांचक पल था आखिरी ओवर, जिसमें 6 गेंदों पर 16 रन चाहिए थे. मैच देखने के लिए विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा पहुंची थीं. पिछले मैच अनुष्का विराट का मैच देखने पहुंची थीं तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुकाबला जीता था. 

IPL 2018: MS Dhoni ने जड़ा छक्का तो दूर से साक्षी ने किया ये इशारा, फिर हुआ ये चमत्कार


इस मैच में अनुष्का शर्मा थोड़ी टेंशन में नजर आईं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. एक तरफ अनुष्का शर्मा उदास थीं तो वहीं दूसरी तरफ साक्षी एन्जॉय करती नजर आ रही थीं. आखिरी ओवरों में धोनी की आतिशी पारी को देखकर वो बेंगलुरु की हार देखकर टेंशन में दिखीं.

देखें वीडियो-
 
मैच के शुरुआत में ही धोनी पिच का मिजाज जान चुकी थे. इसलिए उन्होंने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 205 बना दिए. एबी डिविलियर्स ने 30 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली. उनका साथ दिया क्विंटन डि कॉक ने. उन्होंने 37 गेंदों पर 53 रन बनाए. 

बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ये मैच जीतना जरूरी था. क्योंकि अगर वो ये मुकाबला जीत जाते तो वो प्वॉइंट टेबल में ऊपर आ जाते. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने वो भी सरेंडर करते नजर आए. इस मैच को जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में प्वॉइंट टेबल में नंबर वन पर आ चुकी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL 2018, MS Dhoni, Anushka Sharma, Chennai Super Kings, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com