विज्ञापन

मारवाड़ी पैसे उधार देने से कैसे मना करते हैं? इन्वेस्टर ने 2 मिनट के वीडियो में समझाया

एक इन्वेस्टर ने वीडियो में मारवाड़ियों की बचत, खर्च और उधार देने को लेकर अपनी राय साझा की. उसने बताया कि पैसे मांगने पर सीधे इनकार करने के बजाय किस तरह जवाब दिया जाता है.

मारवाड़ी पैसे उधार देने से कैसे मना करते हैं?  इन्वेस्टर ने 2 मिनट के वीडियो में समझाया
मारवाड़ी पैसे उधार देने से कैसे मना करते हैं? इन्वेस्टर ने 2 मिनट के वीडियो में समझाया
Instagram/wealthxbykailash

Viral Video: अक्सर लोग कहते हैं, पैसे उधार न दो. पैसे उधार दे दिए और फिर अगर मांगे तो रिश्ता खतरे में पड़ सकता है. ऐसे में पैसे उधार मांगने पर किसी को सीधे ना कैसे कहा जाए और सामने वाला नाराज न हो. इसको लेकर एक इन्वेस्टर ने मारवाड़ी समुदाय से जोड़कर इसका दिलचस्प फॉर्मूला बताया है. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में उन्होंने उधार देने से इनकार से लेकर कमाई, खर्च और बचत तक को लेकर अपनी राय साझा की, जिस पर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.

मारवाड़ी सीधे नहीं मना करता

इंस्टाग्राम पर Wealth X By Kailash नाम से एक अकाउंट है. इसके अलावा Wealth X By Coach Kailash यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर निवेश, ग्रोथ और पैसा कमाने के तरीक के बारे में बात करते हैं. इंस्टाग्राम पर कैलाश ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पैसे उधार मांगने पर किसी को सीधे ना कहने का तरीका बताया है. 

कैलाश वीडियो में कहते हैं कि मारवाड़ी किसी को उधार देने से कैसे मना करते हैं? आप कहेंगे, मारवाड़ी कैसे मना करते हैं, सब लोगों की तरह मना करते हैं... नहीं, नहीं, नहीं... उनका थोड़ा अलग है. वह आगे बताते हैं, "जब आप मारवाड़ी के पास पैसे मांगने जाएंगे तो वो यह नहीं बोलेगा, आपको पैसे नहीं देने हैं. वह बोलेगा, मैं आपको पैसे देना चाहता हूं, लेकिन मेरा पैसा LIC में चला गया है. वहां पर फंसा हुआ, उतना पैसा उस आदमी के पास में, उतना पैसा उस आदमी के पास में और मेरे पास में अभी है नहीं.

क्या मारवाड़ी कंजूस होते हैं?

कैलाश ने कहा कि मारवाड़ी कहेगा कि वो पैसा आने वाला है और आएगा तो मैं आपको देता हूं. ये 99% मारवाड़ी इस तरह से direct कभी मना नहीं बोलते कि नहीं, मेरे पास पैसा नहीं है. वे कभी भी ऐसा नहीं बोलेंगे. देखो बाकी सब लोग कहते हैं कि मारवाड़ी बहुत कंजूस होते हैं तो मारवाड़ी कंजूस होता नहीं है. इसका सीधा उल्टा है. मारवाड़ी पैसों को बहुत सोच समझ के खर्च करता है, क्योंकि पैसा ही ऐसा है कि उसको सोच समझ के खर्च किया जाए तो ही वो आपका है, नहीं तो फिर आपका वो है नहीं, किसी और का बन जाता है. 

100 कमाएगा तो 20 खर्च करेगा

वीडियो में उन्होंने आगे बताया कि मारवाड़ी हमेशा 100 रुपये कमाएगा तो 20 रुपये खर्च करेगा. दूसरे बाकी लोग क्या करेंगे? कोई 100 रुपये कमाएगा तो 80 खर्च कर देंगे. बाकी लोग शौक मौज की चीजें ज्यादा खरीदते हैं. दिखावे के लिए ज्यादा है,  पर मारवाड़ी दिखाता नहीं है. उसके लिए उसके पास में पैसा है और दान भी बहुत करता है. गांव में स्कूल बनेगी, वहां भी दान करेगा. hospital बनेगा, वहां भी दान करेगा. हर कहीं पर भी दान करेगा. जिस city से वो पैसा कमाएगा उसी city को वो वापस दे भी देता है. 

यह भी पढ़ें | पंजाब के संगरूर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, 8 की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral News, Investment News, Marwadi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com