Indore Stunning Gold-Themed Mansion: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा आलीशान बंगला चर्चा में आ गया है, जिसे देख हर कोई हैरान है. मशहूर कंटेंट क्रिएटर प्रियम सारस्वत ने हाल ही में इस बंगले का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. खास बात यह है कि इस महल जैसे घर का हर कोना, हर फर्नीचर और यहां तक कि इलेक्ट्रिक सॉकेट भी 24 कैरेट शुद्ध सोने से बना हुआ है.
इंदौर का यह घर सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल (24 carat gold home)
इस अद्भुत वीडियो में प्रियम सारस्वत ने बंगले के मालिक की इजाजत से पूरे घर का दौरा किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि बंगले की सजावट इतनी भव्य और चमकदार है कि हर चीज़ सोने की तरह दमक रही है. बंगले में दस भव्य बेडरूम हैं और परिसर में एक गोशाला (गायों का आश्रय) भी मौजूद है. वीडियो में एक और खास चीज़ ने लोगों का ध्यान खींचा...एक दुर्लभ 1936 मॉडल की विंटेज मर्सिडीज कार, जिसे मालिक ने अपने कलेक्शन में शामिल किया है. प्रियम की खुशी और आश्चर्य वीडियो में साफ झलकते हैं, जब वे हर एक कोना देखकर दंग रह जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
हर कोना चमकता 24 कैरेट गोल्ड से (Indian luxury homes)
बंगले के मालिक ने अपनी जीवन यात्रा भी साझा की, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती. उन्होंने बताया कि कभी उनका पूरा परिवार सिर्फ एक पेट्रोल पंप के सहारे जी रहा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और सरकारी कॉन्ट्रैक्टर बनकर सड़कों, पुलों और इमारतों के निर्माण का काम शुरू किया. आज वे 300 कमरों वाला होटल भी बना रहे हैं. उन्होंने कहा, हमारे पास 25 लोगों का परिवार था और सिर्फ एक पेट्रोल पंप. मुझे लगा कि ऐसे जीना मुश्किल होगा, इसलिए मैंने गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर बनना चुना. आज हम सड़कें, ब्रिज और बिल्डिंग बना रहे हैं.
गोल्डन सॉकेट से लेकर विंटेज मर्सिडीज तक (Indore luxury house)
इस वीडियो को 'House decorated with gold in Indore, India' के कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया गया. लोगों ने वीडियो पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, इतने अमीर होकर भी इतने जमीन से जुड़े लोग हैं. लक्ष्मी जी उन्हीं के पास आती हैं जिनमें मूल्य और नैतिकता होती है. एक अन्य ने कमेंट किया, यह घर नहीं, एक शानदार महल है...इतना खूबसूरत, इतना एलिगेंट, बस WOW!
ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं