India Pakistan Border View From Flight: फ्लाइट में सफर के दौरान आमतौर पर यात्रियों को केवल बादलों का समंदर या फिर शहर की धुंधली रोशनी ही देखने को मिलती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यात्रियों को हवाई सफर के दौरान फ्लाइट से एक शानदार नजारा देखने को मिला. ये शानदार और अद्भुत नजारा था भारत और पाकिस्तान बॉर्डर का. इस खूबसूरत दृश्य ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर ये जमकर शेयर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: तुम्हारी बहुत याद आती है लाडो... महिला ने शेयर किया अपनी मम्मी का इमोशनल वॉइस नोट, दिल छूने वाला वीडियो वायरल

पायलट ने दिखाया खूबसूरत नजारा
IndiGo एयरलाइन के एक पायलट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रात के समय कॉकपिट से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर का शानदार नजारा दिखाया. इस वीडियो में अंधेरे के बीच एक लंबी चमकती हुई रोशनी की लाइन नजर आ रही है, जो दोनों देशों को साफ तौर पर अलग करती दिखती है. कैप्टन प्रदीप कृष्णन ने इस दुर्लभ दृश्य रिकॉर्ड किया, जिसमें पीली फ्लडलाइट्स की लाइन पूरे इलाके में फैली हुई दिखाई देती है, जो रात के अंधेरे में बॉर्डर को बेहद खूबसूरत बना देती है. वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, तेजी से वायरल हो गया.

विमान के बाहर अद्भुत दृश्य
वायरल वीडियो में दिखता है जब फ्लाइट भारत और पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक से गुजर रही होती है तो, पायलट कॉकपिट में आता है और अनाउंस करता है कि 'लेडीज एंड जेंटलमैन, अगर आप विमान के बाहर देखें, तो आपको दुनिया की सब सेसेंसिटिव और अत्यधिक संरक्षित वाली सीमाओं में से एक भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की झलक मिल सकती है.' अनाउंसमेंट के बाद खिड़की से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर का शानदार नजारा देखने को मिलता है. इस नजार में रोशनी से घिरी रैडक्लिफ लाइन साफ नजर आती है. साथ ही लाइट्स की वजह से नजारे की सुंदरता और भी बढ़ जाती है जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं.

आप भी देखिए ये वीडियो
41 मिलियन से ज्यादा व्यूज
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @capt_pradeepkrishnan नाम के हैंडल शेयर किया गया है और अभी तक 41 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1.8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'ऑसम कैप्टन', दूसरे यूजर ने लिखा 'सुपर', एक अन्य यूजर ने लिखा 'इट लुक्स ब्यूटीफुल'.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं