विज्ञापन

बाप रे! 12 महीने में चुकाया 80 लाख का कर्ज, अमेरिका में इस भारतीय लड़की ने उड़ा दिए सबके होश

कर्ज की जंजीरें जब पैरों में पड़ती हैं तो रफ्तार थम जाती है, पर इस भारतीय जांबाज ने तो वक्त का पहिया ही पलट दिया. 80 लाख का पहाड़ जैसा बोझ और सिर्फ एक साल की मोहलत...इस देसी लड़की ने कड़े अनुशासन और मेहनत की ऐसी इबारत लिखी कि आज सात समंदर पार भी उसकी कामयाबी का डंका बज रहा है.

बाप रे! 12 महीने में चुकाया 80 लाख का कर्ज, अमेरिका में इस भारतीय लड़की ने उड़ा दिए सबके होश
अमेरिका में स्टूडेंट लोन का टेंशन खत्म! इस भारतीय लड़की की 'मनी सेविंग' ट्रिक देख एक्सपर्ट्स भी रह गए दंग

Student loan payoff story: कर्ज का नाम सुनते ही अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, पर अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय लड़की ने तो कमाल ही कर दिया. उसने महज एक साल में 80 लाख रुपये का पहाड़ जैसा 'स्टूडेंट लोन' चुकाकर दुनिया को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है. न कोई लॉटरी लगी, न कोई जादुई चिराग मिला...बस फौलादी इरादा और कंजूसी की ऐसी मिसाल कि लोग कायल हो गए.

पढ़ाई के लिए परदेस जाना और वहां मोटा कर्ज लेना तो आज का रिवाज है, लेकिन उस कर्ज को 'जी का जंजाल' बनने से पहले खत्म कर देना हर किसी के बस की बात नहीं. इस भारतीय महिला ने ठान लिया था कि वो अपनी डिग्रियों का बोझ अपने बूढ़े मां-बाप के कंधों पर नहीं रहने देगी, उसने ठान लिया कि चाहे जो हो जाए, इस 1,00,000 डॉलर के कर्ज को वो खुद ही ठिकाने लगाएगी और यकीन मानिए, उसने जो कर दिखाया वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें:-सैलरी आते ही हो जाती है रफूचक्कर? इस माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारी से सीखें 1.36 लाख रुपये को मैनेज करने का धाकड़ तरीका

बाहर का खाना बंद और डबल ड्यूटी (Lifestyle Changes to Repay Huge Student Debt Fast)

ये मुकाम हासिल करने के लिए उसने अपनी ऐश ओ आराम की जिंदगी को 'साधु' मोड पर डाल दिया. बाहर जाकर पिज्जा बर्गर खाना तो दूर, उसने शॉपिंग और घूमने फिरने पर भी सख्त पाबंदी लगा दी. अपनी मेन नौकरी के साथ साथ वो पागलों की तरह साइड हसल (अतिरिक्त काम) में जुटी रही. उसकी आंखों में बस वो लाल रंग का लोन अकाउंट था, जिसे उसे हरा करना था. पाई पाई जोड़कर उसने जो अनुशासन दिखाया, वो आजकल की खर्चीली जेनरेशन के लिए एक बड़ा सबक है.

सुकून की नींद के लिए त्याग दी हर खुशी (Mental Peace Over Luxury: The Secret to Success)

महिला का कहना है कि सिर पर कर्ज का साया हो तो चैन की नींद नहीं आती. उसे अपनी लग्जरी से ज्यादा अपनी मानसिक शांति और परिवार का सम्मान प्यारा था. उसने एकएक पैसे का हिसाब रखा, बजट बनाया और उसे पत्थर की लकीर की तरह माना. उसकी इस 'लोन मुक्ति' की दास्तां अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हुई है. लोग कह रहे हैं कि अगर नीयत साफ हो और इरादा पक्का, तो एक साल क्या, किस्मत भी बदली जा सकती है.

ये भी पढ़ें:-तलाक के बाद बच्चों पर क्या गुजरती है बता रहा ये वीडियो, इसे देख अलग होने की सोचने वाले कपल एक बार सोचेंगे जरूर

यह कहानी सिर्फ बैंक का बैलेंस जीरो करने की नहीं है, बल्कि उस हिम्मत की है जो हमें आत्मनिर्भर बनना सिखाती है. सही प्लानिंग और थोड़े से त्याग से आप भी अपने बड़े से बड़े लक्ष्य को मिट्टी में मिला सकते हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Student Loan Payoff Story, Indian Woman In US Loan, How To Pay Student Loan Fast, Loan Repayment Tips, Indian Woman Student Loan Repayment, Financial Independence Story, Saving Money Tips USA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com