विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

भारत की 'उड़न परी' ने की 'बाढ़ग्रस्त असम' की मदद, दान की अपनी आधी सैलेरी, बोलीं- 'हमारी हेल्प करें...'

भारत की स्टार महिला धावक हिमा दास ने बाढ़ की चपेट में आए अपने प्रदेश असम को बचाने के लिए लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने की अपील की है.

भारत की 'उड़न परी' ने की 'बाढ़ग्रस्त असम' की मदद, दान की अपनी आधी सैलेरी, बोलीं- 'हमारी हेल्प करें...'
भारत की 'उड़न परी' ने की 'बाढ़ग्रस्त असम' की मदद.

भारत की स्टार महिला धावक हिमा दास ने बाढ़ की चपेट में आए अपने प्रदेश असम को बचाने के लिए लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने की अपील की है. हिमा ने ट्वीट किया, "हमारे प्रदेश असम में बाढ़ से स्थिति काफी खराब है. 33 में से 30 जिले इससे प्रभावित हैं. इसलिए मैं बड़े कॉरपोरेट घरानों और लोगों से यह अपील करना चाहती हूं कि वह हमारे राज्य की इस मुश्किल स्थिति में मदद करें."

इंग्लैंड के पत्रकार ने उड़ाया वीरेंद्र सहवाग का मजाक, वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऐसे दिखाया तेवर

हिमा ने बताया कि उन्होंने खुद ने मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है। खबरों के मुताबिक, हिमा ने इंडियन ऑइल फाउंडेशन से मिलने वाली अपनी आधी तनख्वाह राहत कोष में दी है. असम में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तकरीबन 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 लाख लोग इससे प्रभावित हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी के मुताबिक 4,175 गांव के 46,28 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

शराबी पति घर में आकर टीचर पत्नी के साथ करता था ऐसा, तंग आकर बच्चों सहित कर ली आत्महत्या

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 27 तक पहुंच गई. प्राधिकरण के अनुसार मोरीगांव में चार, सोनितपुर और उदालगिरी में दो-दो जबकि कामरूप (महानगर) और नौगांव जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है. प्राधिकरण ने बताया कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक गैंडे की मौत हो गई जबकि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hima Das, Assam Flood, Assam Flood Victims, Hima Das Donates Half Salary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com