भारतीय रेलवे ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम में अहम भूमिका निभा रही है. हर साल लाखों-करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेनों सफर करते हैं. वहीं आपने ट्रेन के कोच में कई तरह की एक्टिविटी देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के अंदर भगवान श्रीकृष्ण का दरबार देखा है? अगर आपका जवाब न है तो हाल ही में इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें एक ट्रेन के कोच में भगवान श्री कृष्ण का दरबार लगा हुआ है.
रंग-बिरंगे फूलों से सजा ट्रेन का पूरा कोच
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ट्रेन का पूरा कोच रंग-बिरंगे फूलों से सजा हुआ है. सजावट इतनी खूबसूरत तरीके से की गई है कि आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. वहीं ट्रेन की स्लीपर सीट के बीच में श्री कृष्ण भगवान का दरबार लगाया गया है. दरबार देखने से आपको लगेगा, जैसे आप बहुत बड़े मंदिर में आ गए हैं. हालांकि, वीडियो देखकर यकीन कर पाना मुश्किल है कि, इतना खूबसूरत दरबार ट्रेन के अंदर भी बनाया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जगमगाती लाइटों से सजा ट्रेन का कोच
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हर एक चीज को सजाने कि लिए काफी मेहनत की गई है और अच्छी क्वालिटी के सजावट का सामान का इस्तेमाल किया गया है. यही नहीं ट्रेन के कोच को और अधिक खूबसूरत दिखाने के लिए सुंदर और जगमगाती लाइटों का भी इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि, ट्रेन का कोच किसी भव्य मंदिर से कम नहीं लग रहा है. पूरे कोच को दुल्हन की तरह सजाया गया है.
यहां देखें वीडियो
बदला कोच का रंग रूप
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 82 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी हैं. लोगों का कहना है कि आज तक ट्रेन के किसी कोच में इतनी सुंदर सजावट नहीं देखी है. वहीं एक अन्य का कहना है कि, ट्रेन के कोच में लगा दरबार किसी भव्य मंदिर की याद दिलाता है.
भारतीय रेलवे के नियम
बता दें कि, ट्रेन के कोच में यूं सजावट करना और दरबार लगाने की अनुमति हर किसी को नहीं दी जाती है. भारतीय रेलवे ने इसके लिए नियम बनाएं हैं. अगर आप ट्रेन के कोच में ऐसा कुछ करना चाहते हैं, तो पहले रेलवे के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी देनी होगी. साथ ही पूरे कोच की बुकिंग करनी होगी. ये बुकिंग आपको ऑन द स्पॉट नहीं, बल्कि एडवांस में करनी होगी. हालांकि, जिन-जिन लोगों ने इस वीडियो को देखा वह श्री कृष्ण का दरबार देखकर काफी प्रसन्न हुए.
ये भी पढ़ें :- समुद्र के बीच है ये नुकीला रहस्यमयी टापू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं