विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2019

फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ कर रहा था भारतीय यात्री, मिली ऐसी सजा

सिंगापुर में रहने वाले एक भारतीय व्यक्ति को भारत से सिंगापुर की उड़ान में एअर होस्टेस से छेड़छाड़ करने को लेकर शुक्रवार को चार महीने की जेल की साजा सुनाई गई.

Also Read in
फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ कर रहा था भारतीय यात्री, मिली ऐसी सजा

सिंगापुर में रहने वाले एक भारतीय व्यक्ति को भारत से सिंगापुर की उड़ान में एअर होस्टेस से छेड़छाड़ करने को लेकर शुक्रवार को चार महीने की जेल की साजा सुनाई गई. स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विजयन मथान गोपाल, 2 नवंबर 2017 को भारत के कोचीन से उड़ान में सवार थे, जब यह घटना घटी. इसके बाद उन्होंने अपनी नौकरी गंवा दी. गोपाल सिंगापुर के स्थायी निवासी हैं.

ये भी पढ़ें: महिला पुलिसकर्मी ने पहनाए नए कपड़े तो बुजुर्ग महिला के निकले आंसू, बोलीं- 'मेरी बेटी तू...' देखें VIDEO

मुकदमे के बाद जिला न्यायाधीश सलीना इशाक ने गोपाल को अगस्त में तीन छेड़छाड़ के आरोपों का दोषी पाया. गोपाल को 22 साल की परिचारिका से दाहिने हाथ व चेहरे को छूने व छेड़छाड़ का दोषी पाया गया. 

ये भी पढ़ें: Viral Video: सड़क पर भर गया था पानी, पुलिसकर्मी ने उठाया फावड़ा और किया ऐसा, लोग बोले- 'असली हीरो...'

गोपाल को सजा सुनाते हुए न्यायाधीश ने शुक्रवार को कहा कि वायु यात्रा एक उच्च दबाव वाला वातावरण होता है, जिसमें छेड़छाड़ की पीड़ित को बचने का कोई जरिया नहीं होता है.

ये भी पढ़ें: जिस देश में कभी नहीं गए महात्मा गांधी, भारत के बाद वहीं बने उनके सबसे ज्यादा Statue, जानिए वजह

उप-सरकारी अभियोजक जेन लिम ने पहले कहा था कि विमान के उड़ान भरने के बाद गोपाल की एक क्रू मेंबर से बहस हो गई थी क्योंकि उसने खाना और रेड वाइन ऑर्डर करने के बाद भुगतान करने से इनकार कर दिया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singapore, Molesting, Molesting Air Hostess
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com