हम सभी ने अपने बचपन में मिस्टर बीन का कॉमेडी शो तो जरूर देखा होगा. मिस्टर बीन भले इस कॉमिक शो में एक शब्द नहीं बोलते थे पर वो अपनी बॉडी लैंग्वेज और कॉमिक टाइमिंग से फैंस को जोरदार ठहाके लगवाने का दम रखते थे. मिस्टर बीन एक ब्रिटिश सिटकॉम कैरेक्टर था. अब जरा सोचिए कि अगर मिस्टर बीन का भारतीय रूप भी आपको देखने को मिले यानी देसी मिस्टर बीन हो तो कैसा होगा. जी हां, आपने बिल्कुल सही सोचा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक मिस्टर बीन की तरह ही कॉमेडी करता नजर आ रहा है.
जूनियर मिस्टर बीन का वीडियो
इस शख्स का वीडियो फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं. इस कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी जूनियर मिस्टर बीन के नाम से बनाई है. इंस्टाग्राम पर ये लड़का मिस्टर बीन की तरह ही कॉमेडी कंटेट बनाता है और इसके वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं. इस लड़के के वीडियो को देखकर ये कहा जा सकता है कि ये भारतीय या देसी मिस्टर बीन है. जूनियर मिस्टर बीन साल 2023 से इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर फैंस को एंटरटेन कर रहा है.
वीडियो देखें-
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वायरल हो रहे इस वीडियो में जूनियर मिस्टर बीन मे मिस्टर बीन को कॉपी करने के लिए उन्हीं की तरह ब्राउन कलर का कोट-पैंट पहना है और ब्लैक शूज के साथ लाल टाई लगाई है. लुक के साथ ही इस कंटेट क्रिएटर ने मिस्टर बीन का अंदाज, कॉमेडी टाइमिंग और स्टाइल काफी हद तक कॉपी करने की कोशिश की है. उनकी इस छोटी-छोटी कोशिश ने फैंस को उनका और दीवाना बना दिया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
सोशल मीडिया रिएक्शन
वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स जूनियर मिस्टर बीन की एक्टिंग और कॉमेडी की सराहना कर रहे हैं. वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कुंभ मेले में बिछड़ा मिस्टर बीन का भाई. एक और यूजर ने कहा मिस्टर बीन का बेटा है शायद. एक और यूजर ने लिखा आप बिल्कुल मिस्टर बीन की तरह ही एक्टिंग कर रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा हाफ फ्राई मिस्टर बीन. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा भारत का मिस्टर बीन.
ये भी पढ़ें: पिकनिक मनाने जंगल में गए थे लोग, अचानक आ गया हाथी, डर से भागे तो पीछे पड़ गया, लगा खदेड़ने और फिर...
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं