विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2018

अबु धाबी में भारतीय सेल्समैन अचानक बना करोड़पति, एक कॉल ने बदल दी जिंदगी

Abu Dhabi में एक भारतीय ने 70 लाख दिरहम का जैकपॉट जीता है. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के रहने वाले मोहम्मद कुन्ही मय्याला फिलहाल राजधानी में एक सेल्समैन के रूप में काम करते हैं.

अबु धाबी में भारतीय सेल्समैन अचानक बना करोड़पति, एक कॉल ने बदल दी जिंदगी
अबु धाबी में भारतीय सेल्समैन अचानक बना करोड़पति.
Abu Dhabi में एक भारतीय ने 70 लाख दिरहम का जैकपॉट जीता है. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के रहने वाले मोहम्मद कुन्ही मय्याला फिलहाल राजधानी में एक सेल्समैन के रूप में काम करते हैं. कुन्ही मय्याला को अबु धाबी के 'सुपर 7 सीरिज' ड्रॉ में बुधवार को बिग टिकट का नया विजेता घोषित किया गया.

इस भारतीय की दुबई में लगी लॉटरी, एक झटके में बन गया करोड़पति

मय्याला उन आव्रजकों की लंबी सूची में शामिल हुए हैं, जो प्रसिद्ध लॉटरी ड्रॉ में बाजी लगाने के बाद रातोंरात करोड़पति बने हैं. उन्होंने कहा कि लॉटरी आयोजकों की ओर से कॉल आने पर वह भौंचक्के रह गए और शुरुआत में उन्हें लगा कोई मजाक कर रहा है.

पहले लॉटरी टिकट ने ही इस भारतीय को रातोंरात बनाया दुबई में करोड़पति 

मय्याला ने कहा, "मैं इस विश्वास नहीं कर सका. मुझे लगा किसी ने झूठा कॉल किया है लेकिन यह मेरा भाग्यशाली दिन था." उन्होंने कहा कि वह इस राशि के एक हिस्से का प्रयोग अपने दोस्त के इलाज के लिए खर्च करेंगे, जिसकी किडनी खराब हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि वह बाकी के पैसे को केरल के अपने घर की मरम्मत और व्यापार शुरू करने में खर्च करेंगे.

(इनपुट- आईएएनएस)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abu Dhabi, Mohammad Kunhi Mayyala, Kerala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com