विज्ञापन

सपनों का ट्रिप बना सजा, जेजू द्वीप पर 38 घंटे तक क्या हुआ इस भारतीय व्लॉगर के साथ...

सब कुछ खुशनुमा था, सफर में रोमांचक था और मंजिल थी जेजू का खूबसूरत द्वीप, लेकिन कुछ ही घंटों में मंजर ऐसा बदला कि पूरा किस्सा इम्तिहान बन गया. आखिर एयरपोर्ट पर ऐसा क्या हुआ कि, एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर को 38 घंटे तक हिरासत में रहना पड़ा?

सपनों का ट्रिप बना सजा, जेजू द्वीप पर 38 घंटे तक क्या हुआ इस भारतीय व्लॉगर के साथ...
एयरपोर्ट से सीधे डिटेंशन रूम तक, 38 घंटे की पूरी कहानी

भारतीय कंटेंट क्रिएटर सचिन अवस्थी ने दावा किया है कि उन्हें और उनकी पत्नी को South Korea के Jeju Island पर 38 घंटे तक हिरासत में रखा गया. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने बयान में उन्होंने कहा कि वे वेकेशन के लिए उत्साह के साथ जेजू पहुंचे थे, लेकिन Jeju airport immigration पर उनकी एंट्री रोक दी गई. सचिन के मुताबिक उन्हें घंटों इंतजार कराया गया, मगर वजह साफ नहीं बताई गई. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें एक बंद कमरे में रखा गया, जहां न धूप थी और न बाहर निकलने की इजाजत. खाना भी ऐसा दिया गया जो जेल जैसा महसूस हो रहा था.

ये भी पढ़ें:-'2 किडनी' के बराबर किराया! मुंबई के बांद्रा में 2BHK का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

वापस लौटने का दबाव (Forced to Return)

सचिन ने बताया कि बाद में उन्हें South Korea में एंट्री देने से मना कर दिया गया और महंगा रिटर्न टिकट खरीदने के लिए कहा गया. चीन के रास्ते लौटते समय भी उनके साथ सख्त जांच और पाबंदियां जारी रहीं. उनका कहना है कि washroom तक जाते समय एक अधिकारी bodycam के साथ मौजूद रहता था, जो उन्हें खौफनाक अनुभव लगा.

जेजू एयरपोर्ट पर बदला मंजर (Scene Changed at Jeju Airport)

सोशल मीडिया पर दिखने वाली luxury travel life हमेशा हकीकत नहीं होती. इस मामले ने कई भारतीय यात्रियों को visa rules, immigration process और travel documentation को लेकर सतर्क कर दिया है. फिलहाल इस मामले पर South Korean authorities की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह घटना बताती है कि विदेश यात्रा में दस्तावेज और नियमों की पूरी जानकारी रखना कितना जरूरी है. सपनों की सैर कभी-कभी इम्तिहान में बदल जाती है. याद रखें कि ट्रैवल प्लानिंग में जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें:-केरल की दरियादिली पर फिदा हुई विदेशी टूरिस्ट, दिया ऐसा रिएक्शन...दिल हार बैठेंगे आप

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com