विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2011

भारत-द.अफ्रीका मैच में दिखा बॉलीवुड का भी जलवा

अभिषेक और बिपासा सहित बॉलीवुड के कई सितारे विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में भारत और द. अफ्रीका का विश्वकप मैच देखने के लिए पहुंचे।
नागपुर: अभिषेक बच्चन और बिपासा बसु सहित बॉलीवुड के कई सितारे शनिवार को जामथा में विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका का विश्व कप मैच देखने के लिए पहुंचे। नीली जीन्स और सफदे कमीज पहने अभिषेक ने बिपासा के साथ राष्ट्रीय ध्वज थाम रखा था। नीली पोशाक पहनी बिपासा और अभिषेक भारत के पक्ष में नारे लगा रहे थे। ये दोनों ही आगामी फिल्म दम मारो दम में काम कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिये हिन्दी फिल्म जगत में कदम रख रहे दुग्गाबटी राणा भी उनके साथ था। बिपासा के साथ आईसीसी मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गट भी बैठे थे। इनके अलावा विवेक ओबराय और राहुल बोस भी मैच देखने के लिये पहुंचे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, द. अफ्रीका, बॉलीवुड, India, S Africa, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com