बारिश के मौसम में बादलों का गरजना तो कॉमन है, लेकिन कभी-कभी आसमान में घुमड़ते बादलों के बीच बवंडर और टॉरनेडो (tornado videos) बनने लगते हैं, जो कई बार बेहद विनाशकारी साबित होते हैं. खासकर उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको में ऐसे बवंडर और टॉरनेडो से भारी तबाही होती है. ये घटना कभी-कभी धरती के इतने करीब होती है कि, अविश्वसनीय रूप में कैमरे में कैद हो जाती है. टॉरनेडो (big tornado videos) बनने का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरत में है.
यहां देखें वीडियो
Incredible close up video of a tornado forming.pic.twitter.com/7Cw3bXplQP
— Wonder of Science (@wonderofscience) July 11, 2023
Wonder of Science अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो का कैप्शन है, टॉरनेडो बनने का अविश्वसनीय क्लोज अप वीडियो. वीडियो में एक इमारत के ऊपर बादल का जमावड़ा एक केंद्र के चारों तरफ घूमता नजर आ रहा है. आसमान के काफी बड़े क्षेत्र में काले बादल तेजी घूम रहे हैं और उसका एक सिरा जमीन से उठता नजर आ रहा है. जमीन से धूल का बवंडर गोल-गोल धूमता हुआ ऊपर उठ रहा है और जाकर बादलों में समा रहा है, वीडियो में बादलों के उठते बवंडर को देखकर लग रहा है, मानो अब थोड़ी देर में धरती पर कयामत बरपा होने ही वाली है. बताया जा रहा है कि, यह वीडियो मैक्सिको के Chihuahua में बनाया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोग बोले- रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
ट्विटर पर शेयर इस वीडियो का अब तक 6.3 मिलियन लोग देख चुके हैं और 51 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इस पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'मैंने ऐसे कुछ का अनुभव किया है. यह ऐसा है जिससे सिर के सारे बाल खड़े हो जाते हैं.' एक यूजर ने वीडियो कैप्चर करने वाले के लिए दुआ भेजी है.
ये भी देखें- Blockbuster Spotting: मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और अन्य
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं