विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2020

पक्षियों ने अपने बच्चे को ऐसे खिलाया खाना, IFS ऑफिसर ने शेयर किया वीडियो, बोले- 'प्रकृति की सबसे...' देखें Video

भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी प्रवीण कासवान (Parveen Kaswan) अक्सर सोशल मीडिया पर वन्यजीव तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. आज सुबह, प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया, जिसमें दो राजहंसों को लड़ते हुए दिखाया गया है.

Also Read in
पक्षियों ने अपने बच्चे को ऐसे खिलाया खाना, IFS ऑफिसर ने शेयर किया वीडियो, बोले- 'प्रकृति की सबसे...' देखें Video
पक्षियों ने अपने बच्चे को ऐसे खिलाया खाना, IFS ऑफिसर ने शेयर किया वीडियो

भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी प्रवीण कासवान (Parveen Kaswan) अक्सर सोशल मीडिया पर वन्यजीव तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. आज सुबह, प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया, जिसमें दो राजहंस लड़ते हुए प्रतीत हो रहे हैं. वीडियो में, एक फ्लेमिंगो दूसरे पक्षी के सिर पर अपनी चोच रख देता है. उस हिस्से से खून बहता दिखाई दे रहा है. उन्होंने इस वीडियो को प्रकृति की सबसे आश्चर्यजनक चीज बताया है. 

कार में बार-बार भौंक रहा था कुत्ता, फिर दूसरे कुत्ते ने गुस्से में किया ऐसा... देखें TikTok Viral Video

कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए स्पष्ट किया कि ये दोनों पक्षी लड़ नहीं रहे हैं. उन्होंने लिखा, ''नहीं, ये फाइट नहीं कर रहे हैं.'' उन्होंने बताया कि दो राजहंस वास्तव में एक चूजे को खिला रहे हैं, और 'रक्त' या लाल लिक्विड वास्तव में क्रॉप मिल्क है. उन्होंने लिखा, ''माता-पिता राजहंस अपने पाचन तंत्र में क्रॉप मिल्क का उत्पादन करते हैं और इसे अपने बच्चों को खिलाने के लिए फिर से तैयार करते हैं.''

10वीं के स्टूडेंट ने स्कूल से फिरौती में मांगे 2 लाख रुपये, लिखा- 'नहीं दिए तो पुलवामा जैसा हमला कर उड़ा दूंगा स्कूल...'

कासवान ने आगे बताया, ''इस क्रॉप मिल्क में प्रोटीन होता है. जो कि एलिमेंटरी कैनाल का हिस्सा है, जहां भोजन पाचन से पहले जमा होता है. यानी सॉलिड खाना खाने से पहले पक्षी अपने बच्चे को इस तरह खाना खिलाते हैं.'' 

पानी का फव्वारा देख जमीन पर लेट गया हाथी, फिर पानी बचाने के लिए किया ऐसा... देखें Viral Video

देखें Video:

डिस्कवर वाइल्डलाइफ के अनुसार, फ्लेमिंगो उन पक्षियों में से एक हैं जो शरीर के अंदर ही स्राव का उत्पादन कर सीधे बच्चे को खिला सकते हैं. उनके गले के पास एक थैली होती हैं, जहां ये स्राव जमा होता है. 

युजवेंद्र चहल के पास आकर लड़की ने किया ऐसा डांस, देखते ही भागा क्रिकेटर, 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video

प्रवीण कासवान ने इस वीडियो को 20 फरवरी को शेयर किया है. जिसके अब तक 60 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, ''इस वीडियो को देखकर मजा आ गया. साथ ही आपने जो जानकारी दी, वो वाकई पहली बार सुनी है.'' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ''इस वीडियो ने मेरे होश उड़ा दिए. वाकई शानदार वीडियो...'' प्रवीण कासवान ने महीने की शुरुआत में तेंदुए और छिपकली की लड़ाई का वीडियो शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parveen Kaswan, Flamingo, Flamingo Fighting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com