विज्ञापन

कच्छ के आसमान से दिखा खूबसूरत नजारा, गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने शेयर किया वीडियो

सफेद रेगिस्तान के सीने पर जब हजारों गुलाबी पंखों ने दस्तक दी, तो मंजर ऐसा खिला कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं. गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने फ्लेमिंगो पक्षियों का ऐसा धांसू ड्रोन वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे, 'ये सादा रेगिस्तान रातों-रात जन्नत कैसे बन गया.'

कच्छ के आसमान से दिखा खूबसूरत नजारा, गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने शेयर किया वीडियो
कच्छ बना 'पिंक पैराडाइज', गुजरात के डिप्टी CM का ड्रोन वीडियो देख लोग बोले- स्वर्ग यहीं है
@sanghaviharsh

Kutch Flamingo City drone video: अगर आपको लगता है कि सिर्फ जापान के चेरी ब्लॉसम या मुन्नार के फूल ही आंखों को सुकून देते हैं, तो एक बार गुजरात का रुख कर लीजिए. कच्छ के सफेद रेगिस्तान में इन दिनों 'पिंक पार्टी' चल रही है. गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे- 'वाह, क्या मंजर है.' हजारों फ्लेमिंगो ने कच्छ को किसी फिल्मी कैनवास की तरह गुलाबी रंग में रंग दिया है.

एक साथ नजर आए हजारों फ्लेमिंगो पक्षी (Harsh Sanghavi Instagram flamingo video)

अक्सर लोग कच्छ को सफेद चादर की तरह देखते हैं, लेकिन इन दिनों वहां की मिट्टी ने गुलाबी चोला ओढ़ लिया है. दरअसल, गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया पर एक ड्रोन वीडियो पोस्ट किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो में हजारों की तादाद में फ्लेमिंगो (राजहंस) कच्छ के कीचड़ भरे मैदानों पर कब्जा जमाए हुए दिख रहे हैं. ये नजारा ऐसा है जैसे कुदरत ने खुद फुर्सत में बैठकर कोई पेंटिंग बनाई हो.

ये भी पढ़ें:-लेह में बिका 25 हजार का एक अंडा...मुर्गा भी सवा लाख के पार, वजह जानकर आपकी आंखों में आ जाएंगे आंसू

'फ्लेमिंगो सिटी' का जलवा और विदेशी मेहमानों का डेरा (Flamingos Viral Video)

कच्छ के बड़े रण को प्यार से 'फ्लेमिंगो सिटी' भी कहा जाता है. सर्दियों के दस्तक देते ही यहां हजारों की संख्या में ये परिंदे अपना डेरा डाल लेते हैं. काला डूंगर के पास निर चौकी से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर बसा ये इलाका दक्षिण एशिया में इन पक्षियों का सबसे बड़ा ब्रीडिंग ग्राउंड माना जाता है. करीब 30 किलोमीटर तक फैली ये वेटलैंड वाली जमीन इन दिनों किसी जन्नत से कम नहीं लग रही.

भारत में और कहां दिखती है ये गुलाबी रौनक? (Best Places in India to Spot Flamingos)

अगर आप भी इन गुलाबी परिंदों के दीवाने हैं, तो सिर्फ गुजरात ही नहीं, बल्कि राजस्थान की सांभर झील भी इनका मनपसंद ठिकाना है. इसके अलावा ओडिशा की चिल्का लेक और मुंबई के पास ठाणे क्रीक में भी ये पंछी सर्दियों में खूब धमाचौकड़ी मचाते हैं. वहीं आंध्र प्रदेश की पुलिकट झील भी इनकी लिस्ट में टॉप पर रहती है...पर इस बार कच्छ का जो वीडियो सामने आया है, उसने सबकी छुट्टी कर दी है. कुदरत के ये रंग हमें सुकून तो देते ही हैं, साथ ही ये याद भी दिलाते हैं कि इन बेज़ुबान मेहमानों की हिफाजत हमारी जिम्मेदारी है. अगर आप भी रूटीन की लाइफ से बोर हो चुके हैं, तो कच्छ की ये 'पिंक वाइब' देखने लायक है

ये भी पढ़ें:-रेगिस्तान में बिछ गई बर्फ की सफेद चादर, बीकानेर का यह नजारा देख लोग बोले- 'ये राजस्थान है या कश्मीर?'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kutch Flamingo City Drone Video, Harsh Sanghavi Instagram Flamingo Video, Great Rann Of Kutch Pink Flamingos, Chilika Lake Flamingos, Best Places To See Flamingos In India, Flamingo Migration Kutch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com