Cleanliness Initiative: सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने की समस्या से निपटने के लिए असम के तिनसुकिया शहर ने एक अनोखी पहल शुरू की है. यहां अगर कोई सड़क या सार्वजनिक स्थान पर कचरा फैलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसका वीडियो शहर की बड़ी LED स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है. इस पहल ने सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा दोनों छेड़ दी है.
LED स्क्रीन पर दिखाए जा रहे कचरा फैलाने वालों के वीडियो
तिनसुकिया नगर बोर्ड ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक नई मुहिम शुरू की है. इस पहल के तहत जो लोग सड़कों या खुले स्थानों पर कचरा फेंकते हुए कैमरे में कैद होते हैं, उनके दृश्य शहर की प्रमुख डिजिटल स्क्रीन पर दिखाए जा रहे हैं. इस कदम का उद्देश्य लोगों में जिम्मेदारी की भावना जगाना और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के प्रति जागरूक करना है.
देखें Video:
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस पहल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पेज Tinsukia Unfiltered द्वारा शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग सड़कों पर कचरा फेंकते हुए दिखाई देते हैं और उनके फुटेज को बड़े LED स्क्रीन पर चलाया जा रहा है. वीडियो के कैप्शन में इसे 'हॉल ऑफ शेम' बताया गया है और चेतावनी दी गई है कि लापरवाही से किया गया एक छोटा सा काम भी आपको 'तुरंत मशहूर' कर सकता है.
लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
इस पहल को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कई लोगों ने इसे स्वच्छता के लिए सख्त लेकिन जरूरी कदम बताया और नगर बोर्ड की सराहना की है. वहीं, कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या सार्वजनिक रूप से इस तरह किसी को दिखाना सही तरीका है. उनका मानना है कि जागरूकता के साथ-साथ गोपनीयता और सम्मान का भी ध्यान रखा जाना चाहिए.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: 70 साल की उम्र में भी अकेले चला रहीं ढाबा! 30 साल से मेहनत कर रही बुजुर्ग महिला की कहानी रुला देगी
सुबह 3 बजे का Zepto ऑर्डर बना ‘अलार्म', मुंबई की महिला की छूटने से बची फ्लाइट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं