Father And Son Reactions Win Internet: छोटी-छोटी खुशियों अक्सर दिल को बेहद सुकून दे जाती है. अक्सर फैमली के साथ गुजारा हर पल जिंदगी भर याद रह जाता है. बचपन में मिली एक टॉफी भी दिल खुशी से उछलने पर मजबूर कर देती है. हाल ही में एक ऐसी ही खुशी को ताजा करता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग अपना दिल हार बैठे हैं. वायरल हो रहा यह इमोशनल वीडियो छोटी-छोटी खुशियों को जीने की कला सीखा रहा है. वीडियो में एक पिता और बच्चे की खुशी देखते ही बन रही है, जिसे देखकर यकीनन आपका दिल भी पिघल जाएगा.
इस दिल छू लेने वाले महज 15 सेकंड के वीडियो में एक कच्चे घर के सामने एक शख्स और बच्चा साइकिल के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस दौरान शख्स मुस्कुराते हुए साइकिल को पहले माला पहनाता है और फिर लोटे से पानी छिड़कने के बाद साइकिल की पूजा करने लगता है. इस दौरान बच्चा खुशी से उछलने लगता है और पिता को देखकर वह भी साइकिल के सामने हाथ जोड़ने लगता है. वीडियो में दिख रही साइकिल भले ही पुरानी और लेकिन उनकी खुशी और एक्सप्रेशन्स वाकई कमाल के हैं. वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि, मेहनत की कमाई से खरीदी गई छोटी सी भी चीज दिल को बेहद सुकून देती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
It's just a second-hand bicycle. Look at the joy on their faces. Their expression says, they have bought a New Mercedes Benz.❤️ pic.twitter.com/e6PUVjLLZW
— Awanish Sharan 🇮🇳 (@AwanishSharan) May 21, 2022
सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर इस वीडियो को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने अपने अकाउंट @AwanishSharan से शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'यह सिर्फ एक सेकंड हैंड साइकिल है. जरा उनके चेहरों पर खुशी देखिए. ये एक्सप्रेशन्स कह रहे हैं, मानो उन्होंने एक नई मर्सिडीज बेंज (New Mercedes Benz) खरीदी है.'
21 मई को शेयर किए गए इस वीडियो को 85 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि 3 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर्स ने लिखा कि, 'शायद पूरी दुनिया की तिजोरी भी इस खुशी को नहीं खरीद पाएगी.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'खुशियों की कोई कीमत नहीं होती सर' वहीं कुछ यूजर्स ने आईएएस से कहा कि, इस वीडियो को शेयर करने की बजाय आप इन्हें नई साइकिल खरीदकर दे सकते थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं