Abdul Kalam Old Cheque Image: भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज भी मिसाल दी जाती है. 'मिसाइल मैन' कहे जाने वाले एपीजे अब्दुल कलाम बेहद सिद्धांतवादी व्यक्ति थे. यही वजह है कि, वे किसी का उपहार या उपकार स्वीकार करना सही नहीं समझते थे. हाल ही में सोशल मीडिया पर इस तरह की एक कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे आईएएस अधिकारी एम वी राव ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.
यहां देखें पोस्ट
What a Great Person 🙏💐
— M V Rao @ Public Service (@mvraoforindia) August 12, 2023
Ethics in public life!!
In 2014, a company called
'Saubhagya Wet Grinder' was a sponsor in some event where
Dr. A P J Abdul Kalam was the chief guest.
The sponsor presented a gift to him which he respectfully declined to accept. The sponsor… pic.twitter.com/qyqVa5dmfs
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
12 अगस्त को शेयर किए गए इस ट्विटर पोस्ट में IAS एम वी राव ने लिखा है कि, 'क्या महान व्यक्ति है सार्वजनिक जीवन में नैतिकता. साल 2014 में एपीजे अब्दुल कलाम किसी इवेंट में बतौर मुख्य अतिथि गए थे, जिसकी स्पॉन्सर 'सौभाग्य वेट ग्राइंडर' नाम की एक कंपनी थी. कंपनी की ओर से फंक्शन खत्म होने के बाद डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को गिफ्ट के तौर पर एक ग्राइंडर दिया गया था, जिसे लेने से उन्होंने इनकार कर दिया था. काफी मिन्नत करने पर उन्होंने गिफ्ट ले तो लिया, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने ग्राइंडर की कीमत जानने के लिए एक व्यक्ति को बाजार में भेजा और बाद में उन्होंने अपने व्यक्तिगत खाते से बाजार मूल्य का एक चेक बनाया और कंपनी को भेज दिया. जब कंपनी ने चेक डिपॉजिट नहीं करने का फैसला लिया, तब कंपनी को मैसेज भिजवाया गया कि वो जल्द से जल्द चेक डिपॉजिट करें, वरना ग्राइंडर को वापस भिजवा दिया जाएगा, तब जाकर चेक जमा किया गया, इसके बाद उस चेक की एक फोटो कॉपी निकलवाकर उसे फ्रेम करके कंपनी में डिस्प्ले के लिए लगा दिया गया.'
इस पोस्ट को अब तक 301.5K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 4 हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं. पोस्ट को देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी सादगी कहां.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यूं ही नहीं दुनिया किसी की मिसाल देती है.'
ये भी देखें- सनी देओल ने होठों पर उंगलियां रखकर फैंस को किया शांत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं