Hyderabad Girl In Sarojini Market Video : दिल्ली का मशहूर सरोजिनी नगर मार्केट एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लेकिन इस बार चर्चा किसी नए फैशन ट्रेंड या सेल की नहीं, बल्कि हैदराबाद से आई एक लड़की के मजेदार रिएक्शन की हो रही है. वायरल वीडियो में जैसे-जैसे वो मार्केट की दुकानों पर घूमती दिखती है, वैसे-वैसे उसके चेहरे के एक्सप्रेशन बदलते नजर आते हैं. कहीं वो कपड़ों की कीमत सुनकर हैरान रह जाती है. तो कहीं खुशी से उछल पड़ती है. ट्रेंडी आउटफिट्स के इतने कम दाम देखकर उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता. यही असली और बिना बनावट वाले रिएक्शन अब इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत रहे हैं.
दाम देखकर रह गई दंग
ओनली ब्रीफ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर हुए वीडियो में लड़की सरोजिनी नगर की अलग-अलग दुकानों पर जाकर टॉप, टी-शर्ट, जींस, ड्रेसेज और दूसरे फैशनेबल कपड़े देखती है. हर स्टॉल पर वो सबसे पहले कीमत पूछती है और कम दाम सुनते ही उसकी हैरानी देखने लायक होती है. कई बार वो दुकानदार से दोबारा दाम पूछती है, मानो उसे यकीन ही न हो कि इतने ट्रेंडी कपड़े इतनी कम कीमत में मिल सकते हैं. वो कैमरे पर बताती है कि हैदराबाद में इसी तरह के कपड़ों के लिए कहीं ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं. इस दौरान वो कुछ दुकानों पर मोलभाव भी करती है और मार्केट के माहौल का खूब लुत्फ लेती नजर आती है. वीडियो की सबसे खास बात यही है कि इसमें उसके रिएक्शन बिल्कुल नेचुरल लगते हैं.
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
वीडियो पर आए मजेदार रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस वीडियो पर हजारों लोगों ने रिएक्शन दिया है. कई यूजर्स ने लिखा कि सरोजिनी नगर पहली बार आने वाले लगभग हर शख्स का यही रिएक्शन होता है. कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि अगर सही तरीके से मोलभाव किया जाए तो यहां कीमतें और भी कम हो सकती हैं. वहीं कई यूजर्स ने अपने पुराने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि सरोजिनी नगर सालों से बजट शॉपिंग करने वालों की पहली पसंद बना हुआ है.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
यह भी पढ़ें: दुकानदार की ईमानदारी ने जीता पोलैंड की महिला का दिल, वीडियो शेयर कर की तारीफ, कही ये बात
यह भी पढ़ें: हिरोशिमा में मौत को मात दी, 97 की उम्र में कर दिखाया कुछ नया, और 100 की उम्र में बना डाला नया रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं