Husband Takes AC Remote To Office: गर्मी और उमस के बीच इस मौसम में बिजली का बिल तेज रफ्तार में दौड़ रहा है, जिसे कम करने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीब लगा रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच एक बंदे ने तो हद ही पार कर दी. शख्स ने बिजली का बिल कम आए इसके लिए ऐसा अजीबोगरीब तरीका आजमाया है, जिसके बारे में जानकर लोग हक्के-बक्के रह गए हैं. अपने पति की इस अनोखी कंजूसी का पर्दाफाश करते हुए पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया है, जिसके चलते ये वीडियो चर्चा में है.
ये भी पढ़ें:-70 साल के पिता की खातिर बेटे ने 55 फीट ऊंचे खजूर के पेड़ पर बनवा डाली सीढ़ियां, जुगाड़ देख हैरान रह गई दुनिया
जब बिजली का बिल बना घर की सबसे बड़ी जंग (electricity bill saving jugaad)
गर्मी में भारी-भरकम बिजली का बिल हर किसी के लिए सिरदर्दी बना रहता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस परेशानी को कम करने के लिए तगड़ा जुगाड़ लगा लेते हैं. ऐसे ही एक शख्स की बीवी ने सोशल मीडिया पर बताया कि, उसे घर में एसी चलाने की सख्त मनाही है. अपनी इस बात का सबूत देते हुए उसने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें सीलिंग फैन घूमते हुए और एसी बंद पड़े नजर आ रहा है. महिला ने वीडियो में बताया कि, उसका पति रोज सुबह दफ्तर निकलते वक्त एसी का रिमोट अपने ब्रीफकेस में बंद करके ले जाते हैं. इसके पीछे का मकसद साफ है...पीछे से कोई एसी चलाकर बिजली का बिल न बढ़ा दे.
The wife alleges that her husband takes the AC remote to the office with him so that she cannot use the AC during the day, all in an effort to save electricity😭💀?? pic.twitter.com/qJFkMU5avw
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 20, 2026
सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से भिड़े यूजर्स (funny Indian household news)
इस वीडियो को X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. महज 14 सेकंड के इस वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'पत्नी का आरोप है कि उसका पति AC का रिमोट अपने साथ ऑफिस ले जाता है, ताकि वह दिन में AC न चला सके और यह सब सिर्फ बिजली बचाने के लिए किया जाता है.' वीडियो पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने जहां पति के इस कदम को मास्टरस्ट्रोक बताया.
ये भी पढ़ें:-गजब का टैलेंट! पकौड़े तलते-तलते उसी तेल पर बना डाली चाय, वीडियो देख लोग बोले- एक तीर से दो शिकार!
वहीं कुछ ने कहा कि, आज के महंगाई के दौर में बजट संभालना बहुत जरूरी है. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई ने बिजली बचाने को एक नए ही स्तर पर पहुंचा दिया है, अब शायद वो फ्रिज का प्लग भी निकालकर जाते होंगे.' कुछ यूजर्स ने तो चुटकी लेते हुए महिला को सलाह दी है कि, 'तुरंत मार्केट से दूसरा रिमोट ले आए या फिर स्मार्टफोन ऐप से एसी कंट्रोल करना सीख ले.'
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं