एक व्हेल मछुआरों के सामने मुंह फैलाकर सामने आ गई
- मछुआरों के सामने आ गई व्हेल
- व्हेल ने नाव गिराने की कोशिश की
- मछुआरों के हाथ-पांव हो गए थे सन्न
नई दिल्ली:
अमेरिका के न्यू जर्सी में कुछ मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ रहे थे. समुद्र की लहरों के बीच ये मछुआरे हमेशा की तरह अपना काम कर रहे थे. तभी उनके सामने एक विशालयकाय जीव मुंह फैलाकर खड़ा हो जाता है. ये जीव किसी फिल्मों में दिखाए जाए जाने वाले किसी दैत्य से कम नहीं था. उसका मुंह इतना बड़ा था कि नाव मुंह में आराम से समा सकती थीं. इस वीडियो को मौके पर मौजूद एक पॉल जॉल्क्वसी ने कैद किया है. उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि एक व्हेल नाव की पीछा करते हुए आई थी और उसने नाव को तल पर जोरदार झटका देकर पानी के अंदर से ऊपर की छलांग लगा दी.
वहीं एक दूसरे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे व्हेल ने उस नाव को समुद्र में पलटाने की कोशिश की थी.
(डिस्क्लेमर : दर्शकों को सुझाव दिया जाता है कि इस वीडियो की भाषा बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है)
वहीं एक दूसरे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे व्हेल ने उस नाव को समुद्र में पलटाने की कोशिश की थी.
(डिस्क्लेमर : दर्शकों को सुझाव दिया जाता है कि इस वीडियो की भाषा बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Humpback Whale, Whale Breaches Next To Boat, Whale New Jersey, New Jersey