Platypus Facts: जरा सोचिए…अगर कल कोई आपसे कह दे कि इंसान Evolution की आखिरी मंजिल नहीं है…तो? जिस बात पर हमें सदियों से नाज था, वही बात शायद अधूरी निकले. स्कूल की किताबों में सीढ़ी जैसी तस्वीरें दिखती थीं...नीचे जानवर, ऊपर इंसान जैसे कोई मुकाबला हो और हम जीत गए हों. मगर हकीकत थोड़ी मुख्तलिफ है. जिंदगी का दरख्त सीधा ऊपर नहीं बढ़ता...वो चारों तरफ फैलता है और हो सकता है, जिस Platypus को आप अजीब समझते हैं…वो अपनी दुनिया का बादशाह हो.

इवोल्यूशन का असली नक्शा (The Real Picture of Evolution)
लंबे अरसे से हमें सिखाया गया कि, इंसान Evolution की आखिरी और सबसे बेहतर कड़ी है. 1866 में जर्मन वैज्ञानिक Ernst Haeckel ने जब Tree of Life बनाया तो इंसान को सबसे ऊपर रखा. वहीं से ये ख्याल आम हो गया कि बाकी जानवर 'primitive' या 'lower' हैं, लेकिन Modern evolutionary biology और genomics इस सोच को गलत बताती है. आज के वैज्ञानिक मानते हैं कि सभी जीव, चाहे chimpanzee हों या bacteria, बराबर की लंबी lineage रखते हैं. कोई किसी से कमतर या ज्यादा तरक्कीशुदा नहीं.

Platypus और Echidna की हैरान करने वाली दुनिया (Amazing World of Platypus and Echidna)
Egg-laying mammals यानी Monotremes को अक्सर सबसे primitive कहा जाता है. इनमें Platypus और Echidna शामिल हैं. ये अंडे देते हैं, जो reptiles से मिलती-जुलती खासियत है. मगर Platypus के पास electroreceptors वाली चोंच, तैरने के लिए webbed feet और नर में venomous spur जैसे अनोखे गुण हैं. Echidna के पास कांटेदार शरीर और दीमक खोजने की जबरदस्त सलाहियत है. अपने माहौल में ये मुकम्मल तौर पर कामयाब हैं.

Tree of Life को समझना क्यों जरूरी (Why Understanding the Tree of Life Matters)
Phylogenetic tree में किसी प्रजाति को नीचे दिखाना उसे कमतर साबित नहीं करता. ये बस रिश्तेदारी का नक्शा है, जैसे rhesus monkey इंसान के ज्यादा करीब है, इसलिए medical research में काम आता है. Evolution theory हमें सिखाती है कि जिंदगी का सफर सीढ़ी नहीं, बल्कि शाखाओं का जाल है. इंसान भी बस एक शाखा है, कोई ताज नहीं. इंसान Evolution का मकसद नहीं, बल्कि उसकी कहानी का एक हिस्सा है. Tree of Life को सही समझना ही असली इल्म है.
ये भी पढ़ें:-आबादी बढ़ाने को लेकर लड़कियों पर दिया अजीब बयान, वायरल होते ही मचा बवाल, विवादों में घिरा ये नेता
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं