Bollywood Holi Special Dance Songs: होली का एक अलग ही रंग देश भर में देखने को मिल रहा है. होली को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से जमकर तैयारियां कर रहे हैं, ताकि हुड़दंग में कोई कमी ना रह जाए. होली को लेकर लोगों में खासी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ होली के रंग में रंगने के लिए लोग होली पार्टी की फुलऑन तैयारियों में जुटे हैं. एक ओर जहां लोग गुझिया और भांग जैसे खास पकवानों की व्यवस्था में लगे हैं. वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस खास पल को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए डांस तड़के का भी इंतजाम कर रहे हैं. यूं तो डांस के तड़के के बिना कोई भी पार्टी फंक्शन अधूरा सा लगता है. शायद यही वजह है कि, लोग होली पार्टी में बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरकते नजर आते हैं. ऐसे में अगर आप भी होली के मौके पर बॉलीवुड गानों की अपनी प्ले लिस्ट तैयार कर रहे हैं, तो उसमें आप हमारे द्वारा बताए जा रहे इन गानों को शामिल कर सकते हैं, जो आपकी महफिल में चार चांद लगा सकते हैं.
हिंदी फिल्मों में होली के त्योहार पर बने गाने इस त्योहार को और भी रंगीला और जोशीला बना देते हैं. अब अमिताभ बच्चन पर फिल्माया 'रंग बरसे हो' गाने को ही ले लीजिए. होली के मौके पर ये गाना ना बजे ऐसा हो ही नहीं सकता. होली के दिन रंग, अबीर और गुलाल की खुमारी ऐसी चढ़ती है कि, हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाता है. फिल्म 'सिलसिला' के 'रंग बरसे हो' गाने में अमिताभ बच्चन और रेखा की गजब की केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत रखा है. अगर आप चाहे तो इस बार होली के जश्न को और भी शानदार बनाने के लिए इस प्ले लिस्ट को अपने फोन में जरूर तैयार कर लें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दूसरे नंबर पर है अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की शानदार फिल्म 'बागबान' के सुपरहिट सॉन्ग 'होली खेले रघुवीरा', जो होली की मस्ती को डबल कर देता है, जिसे सुनकर कोई भी थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएगा. ये गाना वाकई आपकी प्ले लिस्ट में होना जरूरी है.
तीसरा गाना है फिल्म 'डर' फिल्म का 'अंग से अंग लगाना' गाना, जो आपके होली सेलिब्रेशन की मस्ती को और ज्यादा खास बनाता है. होली पर बना बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग सुनकर आप भी खुलकर डांस करने को मजबूर हो जाएंगे.
चौथे नंबर पर है फिल्म 'मशाल' का 'होली आई, होली देखो होली आई रे.' इस गाने में अनिल कपूर रंग गुलाल उड़ाते हुए रति अग्निहोत्री के साथ जमकर होली खेलते नजर आ रहे हैं.
पांचवें नंबर पर है फिल्म 'शोले' का 'होली के दिन दिल मिल जाते हैं' गाना, जिसे किशोर कुमार और लता मंगेशकर द्वारा गाया गया है, जिसके बोलों को आनंद बख्शी ने अपनी कलम से सजाया है. इस गाने में हेमा मालिनी, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन को जबरदस्त तरीके से होली खेलते देखा जा सकता है.
छठे नंबर है फिल्म 'वक्त-रेस अगेंस्ट टाइम' का 'डू मी ए फेवर' गाना, जिस पर लोग खुद-ब-खुद थिरकने लग जाते हैं. यह गाना वाकई कमाल है, जिसे आप प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
सातवें नंबर पर है फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का 'बलम पिचकारी' गाना. यूं तो यह आज की जनरेशन का फेवरेट होली सॉन्ग है, जो युवाओं को खूब भाता है. इस गाने में रणबीर और दीपिका के डांस स्टेप हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए काफी हैं.
आठवे नंबर पर है वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बदरी की दुल्हनियां' का गाना 'खेलन क्यों न जाए तू होली रे रसिया' जिसकी बीट पर आप जमकर डांस और धमाल मचा सकते हैं.
नौवें नंबर पर है ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' का ये गाना, जो होली पार्टी के लिए एक दम परफेक्ट है, जिसे आप अपनी पार्टी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
दसवें नंबर पर है अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी की फिल्म 'गो पागल' का, जो लोगों को खूब पसंद आता है. होली पर बने इस सॉन्ग को सुनकर आप भी खुलकर डांस करने को मजबूर हो जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं