होली (Holi) का मौका हो और घर में गुजिया ना आएं, ऐसा कैसे मुमकिन है! होली बिना गुजिया के पूरी नही हो सकती. घर में आप खाएं या मेहमानों को खिलाएं, हर किसी का मुंह मीठा करने के लिए होली पर सिर्फ गुजिया ही चाहिए होती है. आजकल ट्रेंड घर में ही गुजिया बनाने का है, क्योंकि बाहर मिलावटी मिठाइयों से बचने के लिए अब घरों में ही अपने हाथों से मीठा बनाया जाता है. अगर आप इस होली गुजिया (Holi Gujiya) बनाने का सोच रहे हों, तो यहां दी गई झटपट रेसिपी देखें.
होली का पाकिस्तान से है गहरा नाता, भगवान नरसिंह के इस पहले मंदिर से जुड़ा है इतिहास
बता दें, 21 मार्च को पूरे देश में होली (Holi) मनाई जाएगी. इससे पहले 20 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाएगा. इसे छोटी होली (Chhoti Holi) और होलिका दीपक (Holika Deepak) भी कहते हैं. बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे हुई लट्ठमार होली खेलने की शुरुआत, मथुरा में किन्हें कहते हैं 'होरियारे'?
यहां देखें गुजिया बनाने की झटपट रेसिपी...
1. मैदा, खोया, मेवे, चीनी, इलायची पाउडर, नारियल का बुरादा, भुनी हुई सूजी और घी लें.
2. पहले मैदा को घी और पानी की मदद से टाइट गूंथें और गीले कपड़े से ढककर साइड रख दें.
3. अब एक पैन में खोया को हल्की आंच पर पिघलाएं.
4. हल्का भूरा होने पर गैस बंद करें और सोया ठंडा करें.
5. पूरी तरह ठंडा होने पर इस खोया में चीनी, एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर, नारियल का बुरादा, मेवे और भुनी हुई सूजी डालें.
6. इस मिश्रण को हाथों से मिलाएं और अब गुथा हुए मैदे की छोटी और पतली पूड़ियां बनाएं.
7. गुजिया बनाने का सांचा लें और इस पूड़ी को रखें. अब बीच में ये मिश्रण भरें. ध्यान रहे किनारों से ये मिक्स्चर दूर रहे.
8. पूड़ी के किनारों पर एक-दो बूंद पानी लगाएं और सांचे को टाइट से बंद करें.
9. अब सांचा खोलें और आराम में गुजिया निकालें. इसी तरह सारी गुजियां बनाएं.
10. आखिर में सभी को तेल में हल्का ब्राउन भूल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं