कई बार जानवर इंसानों से ज्यादा समझदार साबित होते हैं. इसके सबूत भी अक्सर मिलते रहते हैं. सोशल मीडियो पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप जानवर की समझदारी के कायल हो जाएंगे. इस वीडियो में एक कुत्ता अपने मालिक को सीपीआर देने की कोशिश कर रहा है. इमरजेंसी में दिए जाने वाले सीपीआर की जानकारी काफी लोगों को नहीं होगी, लेकिन जिस तरह यह कुत्ता अपने मालिक को सीपीआर दे रहा है उससे लगता है कि जानवर इंसान से ज्यादा समझदार हो गया है. इस कुत्ते को देखकर लगता है मानों इसे सीपीआर देने के लिए ट्रेन्ड किया गया हो.
दरअसल, इस कुत्ते का मालिक शवासन की मुद्रा में लेट गया था और कुत्ता लगा उसे सीपीआर देने. ये फनी वीडियो आईपीएस काबरा ने शेयर किया है. जिसमें शवासन कर रहे एक आदमी को बेहोश समझकर उसका कुत्ता उसे सीपीआर देने लग जाता है. आईपीएस काबरा ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है "जब शवासन आपका पसंदीदा आसन हो और डॉगी को गलतफहमी हो जाये". इस वीडियो में सबसे ज्यादा जो नोटिस करने वाली चीज है वह है कुत्ते का प्रॉपर मैनर में अपने मालिक को सीपीआर देना.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
जब शवासन आपका पसंदीदा आसन हो,
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) June 4, 2021
और #Doggie को ग़लतफ़हमी हो जाए...
Hilarious moment caught!
VC-SM pic.twitter.com/s5vkyGrx31
सबसे पहले कुत्ता देखता है कि मालिक के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही. फिर वह नजदीक आकर वह भौंक कर चेक करता है कि शायद उसका भौंकना सुनकर मालिक जाग जाए, जब मालिक नहीं जागता वह पास आता है धड़कन सुनता है और सीपीआर देना शुरू कर देता है. पहले वह अपने पंजों से सीने को दबाता है और फिर धीरे धीरे आगे बढ़ता है.
इस वीडियो पर काफी लोगों ने फनी फनी कमेंट्स भी लिखे हैं. एक यूजर कहते हैं कि शवासन करना छोड़ दीजिये वरना कुत्ता सीपीआर के बदले कुछ और देने लग जायेगा. वीडियो को काफी बार रीट्वीट भी किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं