विज्ञापन

टेबल पर रेंगता दिखा सांप, देख घर वालों की निकल गई चीखें! सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है ये वीडियो

सोचिए आप अपने कमरे में काम कर हों और तभी टेबल पर एक सांप रेंगता हुआ दिख जाए...यकीनन किसी की भी डर के मारे चीखें निकल जाएंगी. ऐसा ही कुछ हुआ एक कपल के साथ, जिनका वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

टेबल पर रेंगता दिखा सांप, देख घर वालों की निकल गई चीखें! सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है ये वीडियो
कमरे में टेबल पर रेंगता दिखा सांप', रोंगटे खड़े कर देगा Viral Video
Image Source: anusha_sadmal/ Instagram

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक खौफनाक वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है, जिसमें एक घर के अंदर टेबल पर एक सांप रेंगता नजर आ रहा है. इस नजारे को देखकर घर के लोग बुरी तरह डर गए, जिसके बाद डंडे की मदद से सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अब यही वीडियो इंटरनेट पर लोगों में सिहरन पैदा कर रहा है.

ये भी पढ़ें:-कानपुर में हाईवे किनारे मिलीं एक्सपायर्ड चॉकलेट-टॉफियां, लूटने की मची होड़, Video Viral

वर्क टेबल पर अचानक रेंगता दिखा सांप

जब टेबल पर ये सांप मंडरा रहा था, तब कपल की निगाह उस पर पड़ी. सांप को टेबल पर इस तरह मंडराते देखकर एक पल के लिए उनके भी हाथ-पैर फूल गए. वीडियो में कभी सांप फर्श पर तो कभी टेबल पर रेंगते नजर आ रहा है. शख्स ने सांप की हर हरकत को कैमरे में कैद कर लिया और फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये वीडियो पोस्ट कर दिया. 

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे सावधान रहने की सलाह

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'anusha_sadmal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 5 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि, 'ये कपल बहुत किस्मत वाला था जो सही समय पर सांप को देख लिया.' 

ये भी पढ़ें:-घूमती-फिरती दुकान बनी बैंकॉक की ये टैक्सी, यात्रियों को मुफ्त में मिल रहा है जरूरत का हर सामान!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Common Krait Snake, Poisonous Snake, Krait Snake News, Saanp, Saanp Ka Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com