Signs of Snakes in Your Home: कई बार घर में अजीब‑सी हलचल, फर्श पर अनजान निशान या पालतू जानवरों का बदला हुआ व्यवहार देखकर लोगों के मन में यह सवाल आ जाता है कि कहीं घर में सांप तो नहीं है? ऐसी आशंका स्वाभाविक है, खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में. हालांकि, इन संकेतों का मतलब यह जरूरी नहीं कि घर में सांप ही मौजूद हो, लेकिन इन्हें पूरी तरह नजरअंदाज करना भी सही नहीं होता. इसलिए घबराने के बजाय कुछ सामान्य संकेतों को समझा जाए और सही जानकारी के आधार पर ही अगला कदम उठाया जाए.
गर्मी बढ़ते ही इंसानी घरों के आसपास का इकोसिस्टम बदलने लगता है. सिर्फ तापमान ही नहीं, बल्कि जीवों की गतिविधियां, नमी और छिपने की जगहें भी तेजी से बदलती हैं. यही बदलाव कई बार ऐसे मेहमानों को भी खींच लाते हैं, जिनका स्वागत आप कतई नहीं करना चाहते. लेकिन इनकी मौजूदगी सीधे नजर नहीं आती, इसलिए ये आपसे नजर बचाकर आपके घर के अंदर घुस सकते हैं. सांप उन्हीं में से एक है.
Sanp kaise bhagaye: यह जरूरी नहीं कि वह सामने दिखे, लेकिन उसके आसपास होने के संकेत अक्सर पहले से ही दिखाई देने लगते हैं. इन संकेतों का मतलब यह जरूरी नहीं कि घर में सांप हो, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना भी सही नहीं.

Ghar me Saanp Hai Kaise Pata Kare | Ghar Mein Saanp Hone Ke Lakshan | Snake in the house signs
कैसे पता करें कि घर में सांप है | Signs Of Snakes In The House
अजीब सी गंध का आना
अगर घर का कोई हिस्सा लंबे समय तक बंद रहता है, जहां रोशनी कम पहुंचती है और नमी बनी रहती है, तो वह जगह किसी भी रेंगने वाले जीव के लिए सुरक्षित ठिकाना बन सकती है. ऐसे कोनों को नियमित रूप से चेक करना जरूरी है.
अगर घर के किसी हिस्से में अचानक अजीब सी गंध महसूस हो तो अलर्ट हो जाएं. कई बार बंद और कम इस्तेमाल होने वाली जगहें ऐसे जीवों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन जाती हैं. खासकर स्टोर रूम, सीढ़ियों के नीचे का हिस्सा या छत के कोने ऐसे स्पॉट होते हैं, जहां कोई छिप सकता है.
जमीन पर दिखते अनजाने पैटर्न
धूल या मिट्टी वाली जगहों पर अगर बार-बार टेढ़े-मेढ़े पैटर्न बनते नजर आएं, तो इसे सामान्य हवा या पैरों के निशान समझकर टालना ठीक नहीं. ऐसे निशान अक्सर किसी रेंगने वाले जीव की मूवमेंट का इशारा होते हैं. अगर ये पैटर्न एक ही जगह के आसपास बार-बार दिखें, तो सतर्क रहना जरूरी है.
छोटे जीवों का अचानक कम हो जाना
आपके घर में धमाचौकड़ी मचाने वाले चूहें अगर अचानक से कम हो गए हैं, तो इस बात पर खुश होने से पहले उसके पीछे की वजह की जांच कर लें. हो सकता है कि फूड चेन में ऊपर आने वाला कोई शिकारी आसपास एक्टिव हो.
रात के समय हल्की हलचल या सरसराहट
रात के सन्नाटे में हल्की सरसराहट, खिसकने जैसी आवाज या किसी कोने में हल्की मूवमेंट महसूस होना ऐसी चीजें हैं जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. जबकि यही वह समय होता है जब कई जीव सबसे ज्यादा सक्रिय होते हैं. अगर यह पैटर्न बार-बार दोहराए, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं.

पुराना कबाड़ और छिपी जगहें
घर के वे हिस्से जिन्हें लंबे समय तक खोला या साफ नहीं किया जाता, अपने आप में जोखिम बढ़ा देते हैं. बंद बॉक्स, लकड़ी के ढेर, कबाड़ या झाड़ियां ऐसी जगहें बन जाती हैं जहां कोई भी जीव आसानी से छिप सकता है. यह सिर्फ बाहरी खतरा नहीं, बल्कि घर के भीतर की लापरवाही का भी संकेत है.
सावधानी है जरूरी
सबसे पहले इस बात को समझना जरूरी है कि आपका घर किस तरह के इलाके में हैं. अगर आप शहर के बीचोंबीच किसी अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते हैं, तो ये खतरा काफी कम है. लेकिन अगर आपके घर के आसपास झाड़ियां, पार्क, आंगन जैसी जगहें हैं तो सावधानी बरतने की जरुरत हैं.
सबसे बड़ा बचाव है सतर्कता और साफ-सफाई. घर के कोनों को खुला और सूखा रखें, अनावश्यक सामान जमा न होने दें और छोटे जीवों की मौजूदगी को कंट्रोल में रखें. अगर किसी भी तरह का शक हो, तो खुद से जांच करने के बजाय प्रोफेशनल मदद लेना ज्यादा सुरक्षित तरीका है.
FAQS
1. घर में सांप होने के आम संकेत क्या हो सकते हैं?
घर में सांप होने के संकेतों में फर्श पर अजीब निशान, अज्ञात गंध, पालतू जानवरों का असामान्य व्यवहार या अचानक डर का माहौल शामिल हो सकता है. हालांकि, ये संकेत निश्चित प्रमाण नहीं होते, लेकिन इन्हें गंभीरता से लेना जरूरी होता है.
2. क्या रात के समय घर में सांप आने की संभावना ज्यादा होती है?
हाँ, कई सांप रात के समय सक्रिय होते हैं, खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में. खुले दरवाजे, नमी और चूहों जैसे शिकार की मौजूदगी सांपों को घर की ओर आकर्षित कर सकती है.
3. अगर घर में सांप होने का शक हो तो सबसे पहले क्या करना चाहिए?
अगर घर में सांप होने का शक हो, तो घबराने के बजाय सभी लोगों को सुरक्षित जगह पर रखें और बिना पुष्टि के सांप को पकड़ने की कोशिश न करें. ऐसे में स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम से संपर्क करना सबसे सुरक्षित उपाय माना जाता है.
4. क्या सांप अपने आप घर से बाहर चला जाता है?
कई मामलों में सांप घर के अंदर भोजन या ठंडक की तलाश में आते हैं और मौका मिलने पर अपने‑आप बाहर भी चले जाते हैं. लेकिन जब तक पुष्टि न हो जाए, सतर्क रहना और घर की जांच करवाना जरूरी होता है.
इसे भी पढ़ें: गर्मी से राहत पाने का सबसे सस्ता जुगाड़! न AC, न कूलर, बालकनी और छत पर लगाएं ये एक जादुई चीज और फिर देखें कमाल!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं