विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2018

बाढ़ आई और नदी के बीच कार में फंसी रह गई लड़की, कैमरे में कैद हुआ खतरनाक हादसा

चीन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला बाढ़ के दौरान कार के अंदर फंस चुकी थीं. जिनको फायरफाइटर्स के ग्रुप ने बचा लिया.

बाढ़ आई और नदी के बीच कार में फंसी रह गई लड़की, कैमरे में कैद हुआ खतरनाक हादसा
एक महिला बाढ़ के दौरान कार के अंदर फंसी रही.
  • एक महिला बाढ़ के दौरान कार के अंदर फंसी रही.
  • फायरफाइटर्स के ग्रुप ने बचा लिया.
  • ये पूरा हादसा कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया.
नई दिल्ली: चीन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला बाढ़ के दौरान कार के अंदर फंस चुकी थीं. जिनको फायरफाइटर्स के ग्रुप ने बचा लिया. अगर उन्हें टाइम पर नहीं बचाया जाता तो वो बह जातीं. ये पूरा हादसा कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया. मोबाइल फोन में कैद हुए इस हादसे में देखा जा सकता है कि एक महिला एसयूवी कार में फंस चुकी थी. उस वक्त कार नदी में फंसी हुई थी और बाढ़ का पानी ऊफान पर था. नदी में पानी बढ़ता जा रहा था. उसी वक्त फायरफाइटर्स ने एक्शन लिया और नदी में छलांग लगा दी. 

पड़ोसी की दुकान के खाने से जलता था शख्स, किचन में गया और की ये शर्मनाक हरकत

रस्सी की मदद से वो महिला के पास पहुंचने में कामयाब रहे और उन्हें कार से बाहर निकाला गया. तेज रफ्तार में बह रही नदी में उन्होंने रस्सी को बांधा और नदी में छलांग लगा दी.

महिला ने गाड़ी पार्क की थी पार्किंग में, वापस लौटी तो तैर रही थी स्वीमिंग पूल में, देखा तो हुआ ऐसा

ये हादसा एक अप्रैल को चीन के चोंग्किंग शहर में हुआ. अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कार कैसे नदी के बीच में आकर अटक गई. CGTN के मुताबिक, महिला को सही सलामत बचा लिया गया है और रैस्क्यू के दौरान उन्हें चोटें भी नहीं आई हैं. 

VIDEO: इस शख्स ने DJ पर किया अलग स्टाइल में डांस, जिसने भी देखा छूट गई हंसी

देखें वीडियो-

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Trapped In Flooded Car, Woman Trapped In Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com