विज्ञापन

VIDEO: कूलर है या कमरा? कभी देखा है 7 फीट का साइज वाला 'बाहुबली' कूलर, लोग बोले- 'ये क्या बना दिया भाई'

Desi Jugaad Air Cooler: भीषण गर्मी में एसी का बिल देखकर पसीने छूट जाते हैं, लेकिन हरियाणा के एक मिस्त्री ने ऐसा देसी 'जुगाड़' निकाला है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. ये कूलर नहीं, बल्कि अपने आप में एक पूरा कमरा है, जिसमें 2500 लीटर पानी आता है.

VIDEO: कूलर है या कमरा? कभी देखा है 7 फीट का साइज वाला 'बाहुबली' कूलर, लोग बोले- 'ये क्या बना दिया भाई'
कूलर तो बहुत देखे होंगे...लेकिन हरियाणा के इस कूलर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है

Haryana viral cooler: आपने कूलिंग के लिए बड़े-बड़े पंखे और एसी देखे होंगे, पर क्या कभी किसी कूलर के अंदर घुसकर ठंडी हवा का आनंद लिया है? हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर के पास रहने वाले अजय नाम के एक मिस्त्री ने एक ऐसा भीमकाय कूलर बनाया है, जिसका साइज 7x7x7 फीट है. वीडियो में जब एक शख्स इसके अंदर जाकर दिखाता है, तो लगता है, जैसे वो किसी 1BHK फ्लैट में खड़ा हो. इसमें इतना स्पेस है कि कोई भी बंदा आराम से सीधा खड़ा हो जाए.

ये भी पढ़ें:-ग्रेजुएशन पर 14 फुट लंबे मगरमच्छ के साथ लड़की ने कराया PHOTOSHOOT, जबड़े पर किया KISS

पानी के लिए चाहिए टैंकर (2500 liter water cooler)

इस कूलर की टंकी में 2500 लीटर पानी समा जाता है. अब आप समझ ही गए होंगे कि, इसे भरने के लिए बाल्टी या पाइप का इस्तेमाल करना तो नामुमकिन है, इसके लिए तो बाकायदा पानी का टैंकर ही बुलाना पड़ेगा. यह गजब का आविष्कार 160 फीट लंबे और 60 फीट चौड़े हॉल को पल भर में बर्फीली ठंडक दे सकता है. बड़ी फैक्ट्रियों और टेंट हाउस के लिए तो ये किसी 'वरदान' से कम नहीं है.

कूलर नहीं, कमरा है भाई! (giant cooler 2500 liter)

इस बाहुबली कूलर की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि, राजस्थान से लेकर पंजाब तक लोग इसे ऑर्डर कर रहे हैं. वाकई, देसी दिमाग और मेहनत का ये मेल कमाल का है. अब भीषण गर्मी में एसी का भारी भरकम बिल भरने के बजाय, हरियाणा के इस 'देसी एसी' का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है.

ये भी पढ़ें:-35 की उम्र में कॉर्पोरेट की दुनिया को कहा 'टा-टा बाय-बाय', 11 साल की नौकरी को कहा खुदा हाफिज, वजह दिल जीत लेगी!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Viral Cooler, Viral Cooler, Giant Cooler 2500 Liter, Desi Jugaad Air Cooler, Viral Video India, Giant Cooler Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com