टेक्निक के इस दौर में अब कुछ कामों के लिए नई-नई मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है. हाल ही में मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट '@hvgoenka' पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक ऑटोमैटिक प्रिंटिंग मशीन हाथ की हथेली के ऊपर घूमते हुए बड़ी ही तेजी से मेहंदी का डिजाइन बनाती नजर आ रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने चुटकी लेते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'अब मेहंदी लगाने वालों का काम खतरे में है.'
Some more jobs gone 🙈 pic.twitter.com/jKiUzB8gOA
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 9, 2026
हर्ष गोयनका का मजेदार पोस्ट
सोशल मीडिया पर हमेशा दिलचस्प और ट्रेंडिंग चीजें पोस्ट करने वाले हर्ष गोयनका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'Some more jobs gone' यानी 'कुछ और नौकरियां चली गईं'. वीडियो में कोई इंसान अपना हाथ मशीन के नीचे रखता है और मशीन की नोजल कुछ ही सेकंड में पूरे हाथ पर एक दम सटीक मेहंदी की डिजाइन बना देती है. महज 10 सेकंड के इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.
ये भी देखें-एप्पल के नए iPhone में NDTV का ऐप, लॉन्च में आया नजर
क्या ये AI है या असली मशीन- यूजर्स में बहस
वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर कमेंट्स की जैसे बाढ़ ही आ गई. कई यूजर्स का दावा है कि, ये वीडियो कोई असली मशीन का नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया एक एनीमेशन है. लोगों का कहना है कि, 'जिस तरीके से मशीन बिना त्वचा को छुए मेहंदी प्रिंट कर रही है, वो एआई विजुअल का ही एक हिस्सा लगता है.'
ये भी पढ़ें:-LinkedIn पर नौकरी की जगह मिला शादी का ऑफर, अमेरिका में सेटल बेटे के लिए मां ने भेजा मैसेज
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं