मौजूदा समय में लोग अनोखे तरीकों से पैसे कमा रहे हैं. सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने नए-नए प्रोफेशन और सर्विसेज को जन्म दिया है, जहां क्रिएटिविटी ही सबसे बड़ी कमाई का जरिया बन गई है. ऐसे ट्रेंड्स में कभी-कभी अजीबो-गरीब लेकिन वायरल आइडियाज भी सामने आ जाते हैं, जो लोगों का ध्यान तेजी से खींचते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही नौकरी चर्चा में है, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं. एक वायरल वीडियो के मुताबिक, गुरुग्राम में एक नई प्रोफेशनल सर्विस शुरू हुई है जिसे “Hair Whisperer” यानी बालों से बात करने वाला बताया जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि इस काम के लिए 5000 रुपए तक की फीस ली जा रही है.
क्या करता है ‘हेयर व्हिस्परर'?
वायरल वीडियो के अनुसार, हेयर व्हिस्परर का काम लोगों के बालों को देखकर यह समझना है कि बाल डैमेज क्यों हो रहे हैं, बालों में किस तरह की कमी है और कौन-सा हेयरकट व्यक्ति पर ज्यादा अच्छा लगेगा सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह सर्विस किसी भी प्रकार के हेयरकट, हेयर स्पा या ट्रीटमेंट में शामिल नहीं है. यानी ग्राहक केवल “कंसल्टेशन” के लिए पैसे दे रहे हैं.
5000 सिर्फ सलाह के लिए? लोग हुए हैरान
इस अनोखी सर्विस की फीस लगभग 5000 रुपए प्रति सेशन बताई जा रही है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे नई तरह की मार्केटिंग स्ट्रेटजी बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे ओवर-हाइप्ड सर्विस कहकर मजाक उड़ा रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब कोई हेयरकट या ट्रीटमेंट शामिल ही नहीं है, तो सिर्फ सलाह के लिए इतनी बड़ी रकम वसूलना अजीब है.
वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
इस पूरे मामले ने तब और तूल पकड़ा जब यह वीडियो इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया. वीडियो में दावा किया गया कि यह सर्विस खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो अपने बालों को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं और सही स्टाइल चुनना चाहते हैं. हालांकि, अभी तक इस सर्विस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में 300 साल पुरानी बावड़ी फिर हुई जीवित, शिवलिंग जैसी संरचना, देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें: पति की मौत के बाद नहीं हारी हिम्मत, अब वही ऑटो चलाकर बच्चों का भविष्य संवार रही महिला, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं