विज्ञापन

27 हजार रुपये में गुरुग्राम में कैसे चलता है गुजारा? महिला ने बताया पूरे महीने का बजट, वीडियो वायरल

गुरुग्राम की 25 वर्षीय कंगना राय ने बताया कि वह 27 हजार रुपये महीने में किराया, खाना, यात्रा और अन्य खर्च संभालकर जीवन चलाती हैं. उनके बजट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

27 हजार रुपये में गुरुग्राम में कैसे चलता है गुजारा? महिला ने बताया पूरे महीने का बजट, वीडियो वायरल
कंगना राय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपने महीने भर का खर्च
सोशल मीडिया

गुरुग्राम जैसे महंगे शहर में जहां हजारों रुपये सिर्फ किराए और रोजमर्रा के खर्चों में निकल जाते हैं, वहां 25 साल की महिला ने अपने बजट से लोगों को हैरान कर दिया है. कंटेंट क्रिएटर और स्टूडेंट कंगना राय ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह सिर्फ 27 हजार रुपये महीने में किराया, खाना, यात्रा और अन्य जरूरी खर्चों को कैसे संभालती हैं. सोशल मडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग न सिर्फ उनकी बचत की आदत की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि यह भी जानना चाहते हैं कि कंगना आखिर इतनी कम रकम में गुरुग्राम में कैसे गुजारा कर रही है.

किराए में ही चला जाता है आधा बजट

कंगना राय ने वीडिया जारी कर बताया कि गुरुग्राम में एक अपार्टमेंट में रहती हैं, जिसका महीने का किराया ही 13 हजार रुपये है. बिजली का बिल एसी के इस्तेमाल के हिसाब से 1 हजार से 13 सौ रुपये तक आता है. यानी उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा घर के खर्च में ही चला जाता है.

आने-जाने पर भी होता है खर्च

इसके अलावा, कंगना को कोचिंग और काम के लिए रोज सफर करना पड़ रहा है. इसके लिए वह हर महीने करीब 3500 रुपये खर्च करती हैं. खर्च बचाने के लिए वह कैब की जगह बाइक टैक्सी का इस्तेमाल करती हैं. इसके अलावा उन्होंने Uber One को सब्सक्राइब भी किया हुआ है.

खाने-पीने का ऐसा बनाया बजट

कंगना ने आगे बताया कि वह महंगे फूड ऑर्डर से बचने के लिए टिफिन सर्विस का सहारा लेती हैं. लंच और डिनर पर उनका करीब 3300 रुपये खर्च होता है. नाश्ते के लिए वह म्यूसली और दूध पर लगभग 700 रुपये खर्च करती हैं. वहीं उन्होंने बताया कि कॉफी पर हर महीने करीब 1500 रुपये खर्च हो जाते हैं.

बचत और खर्च के बीच संतुलन

कंगना ने वीडियो के कैप्शन के साथ लिखा, "Some months I'm responsible. Some months Swiggy wins. Trying to save, spend, survive & still enjoy life. This is what my monthly budget actually looks like. Where does most of your salary disappear?"

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी समझदारी और बजट मैनेजमेंट की तारीफ की. वहीं कुछ यूजर्स ने पूछा कि गुरुग्राम में 13 हजार रुपये में ऐसा फ्लैट आखिर कहां मिल गया. एक यूजर ने कहा कि खर्चों का आपका हिसाब-किताब काफी अच्छा है. यह ऑर्गेनाइजेशन आपको जीवन में सफल बनाए रखती है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि एक काम करो, दिल्ली में शिफ्ट हो जाओ, तुम्हें 5-6k में कमरा मिल जाएगा और तुम्हारा खर्च 8-10k और कम हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: भारतीय व्यक्ति ने लंदन में खिड़की से लटकी 3 साल की बच्ची की जान बचाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पेन बेचने वाली बुजुर्ग महिला की मदद कर दिल जीत गया अमेरिकी शख्स, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: मुंबई के स्टार्टअप ने 64 साल के व्यक्ति को काम पर रखा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurgaon Woman, Monthly Expenses, Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com