विज्ञापन

Spider Man Collection Day 1: स्पाइडर मैन की बॉर्डर 2 और भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर धोबी पछाड़, लेकिन धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी

Spider Man Collection Day 1: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने पहले दिन 17,250 शो में 60.60 करोड़ रुपये नेट और 73 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए, जिसमें कुल ऑक्यूपेंसी 72.3 प्रतिशत रही.

Spider Man Collection Day 1: स्पाइडर मैन की बॉर्डर 2 और भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर धोबी पछाड़, लेकिन धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी
Spider Man Collection Day 1: स्पाइडर-मैन ब्रैंड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
NDTV

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 1: टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में गुरुवार 30 जुलाई 2026 को रिलीज हुई. रिलीज से पहले यह फिल्म काफी सुर्खियों में बनी हुई थी. यही वजह है कि 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. जिसमें 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने दुनियाभर में रिकॉर्ड बना डाला है और कई हॉलीवुड फिल्मों को धूल चटा डाली है.

पहले दी बंपर ओपनिंग

फिल्म कारोबार विशेषज्ञ गिरीश वानखेड़े के अनुसार,'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने पहले दिन 17,250 शो में 60.60 करोड़ रुपये नेट और 73 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए, जिसमें कुल ऑक्यूपेंसी 72.3 प्रतिशत रही. इस परफॉर्मेंस ने इसे भारत में किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग डे वाली फिल्म बना दिया, जिसने 'एवेंजर्स: एंडगेम' का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया. भाषाओं के हिसाब से देखें तो इंग्लिश वर्जन सबसे आगे रहा, जिसने 55 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ 32.25 करोड़ रुपये नेट कमाए, जबकि हिंदी वर्जन ने 22 करोड़ रुपये नेट का मजबूत योगदान दिया और 95 प्रतिशत की शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज की.

हिंदी वर्जन हाउसफुल 

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के तेलुगु और तमिल वर्जन ने 3.25 करोड़ रुपये और 3 करोड़ रुपये कमाए, जिनकी ऑक्यूपेंसी 65-66 प्रतिशत रही, जबकि मलयालम वर्जन केवल 7 लाख रुपये ही कमा पाया. इंग्लिश और हिंदी वर्शन ने मिलकर दिन के कुल बिजनेस का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया, जो पारंपरिक मल्टीप्लेक्स दर्शकों से परे फिल्म की व्यापक अपील को दर्शाता है. हिंदी वर्जन को मिला लगभग हाउसफुल रिस्पॉन्स किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए खास तौर पर प्रभावशाली रहा.

बॉलीवुड की फिल्मों छोड़ा पीछे

गिरीश वानखेड़े का मानना है कि गुरुवार को रिलीज हुई 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' अब चार दिन के ओपनिंग वीकेंड के लिए तैयार है. इस दौरान यह 250 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाएगी. कुल मिलाकर, यह शानदार शुरुआत एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के संकेत देती है, जो इसे भारत में उन लंबे समय के माइलस्टोन तक पहुंचने में मदद कर सकती है, जिन्हें गैर-भारतीय फिल्में शायद ही कभी हासिल कर पाती हैं. वहीं देखा जाए तो 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने इस साल बॉलीवुड की दो बड़ी हिट फिल्म बॉर्डर 2 और भूत बंगला को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही फिल्म धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. 

ये भी पढ़ें; भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी गूंजा 'रामायणम्' का नाम, सीमा पार हो रही है फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 1, Spider Man Brand New Day Box Office Collection, Spider Man, Spider Man Brand New Day Budget, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com