विज्ञापन

​मम्मी सही कहती थीं: वो बातें जो बचपन में कड़वी लगती थीं, अब समझ आ रहा है उनका असली मतलब!

Mother's Day 2026: अक्सर हम बचपन में मां की कही बाते अनसुनी कर देते थे. क्योंकि वो तब हमें फालतू लगती थी. लेकिन आज वही सबसे बड़ा लाइफ लेसन हैं.

​मम्मी सही कहती थीं: वो बातें जो बचपन में कड़वी लगती थीं, अब समझ आ रहा है उनका असली मतलब!
Mother's Day 2026: बचपन में डांट और अब यादें.

Mother's Day 2026: हम सबके बचपन का एक बड़ा हिस्सा मां की उन बातों को अनसुना करने में बीता है, जो हमें उस वक्त बहुत 'बोरिंग' या 'बेकार' लगती थीं. जल्दी सो जाओ, खाना मत छोड़ो, पैसे बचाओ, या बुरी संगत से दूर रहो. ये कुछ ऐसे जुमले थे जो हमें पाबंदी की तरह लगते थे. लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं और अपनी गृहस्थी या करियर की जद्दोजहद में फंसते हैं, हमें एहसास होता है कि मां सिर्फ बातें नहीं कह रही थी, बल्कि वह हमें जिंदगी का सबसे बड़ा मैनेजमेंट कोर्स सिखा रही थी.

मां की वो बातें जो तब समझ नहीं आती थीं, अब आती हैं-

​1. पैसे की कीमत- 

बचपन में जब हम खिलौनों या चॉकलेट के लिए मचलते थे और मां मना कर देती थी, तो हमें लगता था कि वो कंजूस हैं. लेकिन आज जब महीने के आखिरी हफ्ते में बैंक बैलेंस कम होता है और बिल सामने खड़े होते हैं, तब समझ आता है कि मां क्यों कहती थी कि पैसा पेड़ पर नहीं उगता. आज हमें समझ आ रहा है कि उनकी छोटी-छोटी बचत ही घर की सबसे बड़ी ढाल थी.

​2. बाहर का खाना- 

घर की लौकी-तोरई देखकर हम नाक-भौं सिकोड़ते थे और बर्गर-पिज्जा के लिए लड़ते थे. मां हमेशा कहती थी, घर का खाना ही शरीर को लगता है. आज जब ऑफिस की भागदौड़ और बाहर के ऑइली खाने से पेट खराब होता है या वजन बढ़ता है, तब मां की वो सादी दाल और रोटी दुनिया का सबसे टेस्टी और हेल्दी खाना लगने लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

​3. जल्दी उठना- 

छुट्टी वाले दिन भी मां सुबह 7 बजे खिड़की के पर्दे हटा देती थी. तब हमें बहुत गुस्सा आता था. लेकिन अब, जब काम के बोझ के बीच खुद के लिए वक्त नहीं मिलता, तब समझ आता है कि अगर सुबह एक घंटा जल्दी उठ जाएं, तो पूरा दिन कितना सुकून भरा बीतता है. 

​4. सब्र का फल- 

हमें हर चीज तुरंत चाहिए होती थी, लेकिन मां हमेशा कहती थी, थोड़ा धीरज रखो. आज की इंस्टेंट कॉफी और 10-मिनट डिलीवरी वाली दुनिया में हम अपना धैर्य खो चुके हैं. लेकिन जब बड़े प्रोजेक्ट्स या रिश्तों में उलझन आती है, तब मां की वो बात याद आती है कि कुछ चीजों को वक्त देना ही सबसे अच्छा समाधान है.

​5. बिना बोले सब समझ लेना-

हैरानी होती है कि कैसे मां को पता चल जाता था कि हम बीमार होने वाले हैं या हम किसी बात से परेशान हैं. जिसे हम बचपन में जासूसी समझते थे, आज समझ आता है कि वह उनका निस्वार्थ प्यार और गहरा ऑब्जर्वेशन था. आज हम हजारों लोगों के बीच होकर भी अकेले महसूस करते हैं, तब उस एक इंसान की कमी खलती है जो बिना कहे सब जान लेती थी.

ये भी पढ़ें- PM मोदी से लेकर विराट कोहली तक, इन दिग्गजों की मां ने सिखाया कामयाबी का असली मंत्र

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mother's Day, Parenting Lessons, Life Advice From Mom, Desi Moms, Childhood Memories, Parenting Tips, Emotional Story, Motherhood, Indian Family, Value Of Mother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com