विज्ञापन

Viral Video: ताजमहल के फाउंटेन में बंदरों ने ली मौज, मस्ती में उछलते-कूदते आए नजर, वीडियो हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों ताज महल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बंदरों का एक झूंड ताज महल परिसर में बने फव्वारे में मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. ये वायरल वीडियो इंटरनेट यूजर्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.

Viral Video: ताजमहल के फाउंटेन में बंदरों ने ली मौज, मस्ती में उछलते-कूदते आए नजर, वीडियो हो गया वायरल
ताज महल में बंदरों की मौज
Photo Credit: NDTV

भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां इंसान पसीने से तर-बतर हैं, वहीं बेजुबान जानवर भी राहत पाने के नए-नए जुगाड़ ढूंढ रहे हैं. उत्तर भारत में दिन-प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और पारा आसमान छू रहा है. हालांकि बीच-बीच में बारिश से राहत जरूर मिलती है, लेकिन वापस तापमान बढ़ ही जाता है. इस तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच सोशल मीडिया पर ताजमहल का एक बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. वीडियो में बंदरों का एक झुंड पानी के फाउंटेन में मौज-मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है.

मौज-मस्ती करते बंदर

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं गर्मी से राहत पाने के लिए बंदर ताजमहल परिसर के अंदर बने फव्वारे में मौज-मस्ती कर रहे हैं. कोई बंदर उछल रहा है, कोई डुबकी मारता हुआ नजर आ रहा है. बंदर पूरी मस्ती में एक-दूसरे के पीछे भाग रहे हैं और पानी का आनंद ले रहे हैं. तपती धूप में उनके लिए फव्वारा काफी राहत दिलाने वाला लग रहा है. ताज महल घूमने आए लोग ये नजारा देखकर काफी खुश नजर भी आ रहे हैं. कई लोग रुककर बंदरों को देखने लगे, तो कुछ लोगों ने बंदरों के मस्ती भरे पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया है. बंदरों की नटखट हरकतों को देखकर हर किसी के चेहरे पर एक मुस्कुराहट ही नजर आ रही थी.

आप भी देखिए ये वीडियो

लोगों की प्रतिक्रियाएं

जैसे ही बंदरों का ये वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो पर लोगों ने जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कीं. एक यूजर ने लिखा 'ये तो बहुत प्यारा है...इन्हें खेलने दो और खूब मजे करने दो!!!', दूसरे यूजर ने लिखा 'इनका सही है', इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा 'ताज महल में मंकी बाथ'. इन कमेंट्स के साथ कुछ यूजर्स ने हंसी वाले इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें: इंसानियत अभी जिंदा है, केरल के युवक ने 14 घंटे सफर कर लौटाया डेबिट कार्ड, ईमानदारी से जीत लिया लोगों का दिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com